फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mangalore University Result 2020: UG intermediate semester results released on mangaloreuniversity.ac.in

इस विश्वविद्यालय ने जारी किया सेमेस्टर रिजल्ट, इस फार्मूले से छात्रों को किया पास

Fri, 09 Oct 2020 01:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Oct 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Mangalore University Result 2020: UG intermediate semester results released on mangaloreuniversity.ac.in
Result - फोटो : social media

कर्नाटक स्थित मंगलोर विश्वविद्यालय ने मध्यवर्ती सेमेस्टर परिणाम घोषणा कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mangaloreuniversity.ac.in है, जहां विजिट करके छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी छात्रों के लिए मध्यवर्ती सेमेस्टर रिजल्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और कर्नाटक शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के आधार पर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC Prelims Result 2020: जानिए कब आएगा रिजल्ट? 4 अक्तूबर को हुई थी परीक्षा
विज्ञापन



दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते विश्वविद्यालय ने इंटरमीडिएट सेमेस्टर के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगले सत्र में पदोन्नत करने का फैसला लिया था। गौरतलब है कि विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने के लिए यूनिवर्सिटी ने अपना स्वयं का फार्मूला जारी किया था। इस फार्मूले के अनुसार, 50 फीसदी वेटेज पिछले सेमेस्टर में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को मिलेगा। जबकि अन्य 50 प्रतिशत वेटेज आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को मिलेगा। विश्वविद्यालय ने इसी आधार पर सभी छात्रों को अगले सत्र में प्रमोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ICAI CA Exam 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है नया शेड्यूल?


इस साल, विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित 34 से अधिक यूजी पाठ्यक्रमों के लिए इंटरमीडिएट सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए कुल 43,894 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 20,285 छात्रों ने परीक्षा पास की है, जबकि 13,699 छात्र फेल हुए हैं। 853 छात्रों केपरिणाम आंतरिक मूल्यांकन अंकों की अनुपलब्धता के कारण रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed