{"_id":"5ce51fcebdec220766496044","slug":"mangalayatan-university-aluminayi-meet-in-mangalayatan-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंविवि में एलुमनाई मीट का आयोजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मंविवि में एलुमनाई मीट का आयोजन
Wed, 22 May 2019 03:39 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 22 May 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलायतन विश्वविद्यालय में एलुमनाई मीट का आयोजन हुआ। जिसमें पुराने विद्यार्थी जुटे, इस मीट कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने विद्यार्थियों को विवि के साथ जोड़ना और विकास में भागीदार बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव ऋषिराज व कवयित्री खुशबू शर्मा को बूके देकर हुई। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का माहौल बना हुआ था। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने कहा कि विद्या की देवी सरस्वती के आप सभी उपासक है और उसी की कृपा से आपने विद्यार्जन किया है।
विज्ञापन
आप सभी लोगों पर सरस्वती की कृपा बनी रहे इसके लिए मेहनत और लगन से काम करते हुए अपने भविष्य को सुधारे। उन्होंने सभी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। इससे पूर्व एलुमनाई मीट में स्वागत भाषण करते हुए डीन एकेडेमिक्स प्रो. विकास कौशिक ने कहा कि औद्योगिक आवश्यकता के अनुसार शिक्षा के स्वरूप में व्यावसायिकता का होना बहुत जरुरी है। इससे रोजगार प्राप्त होने में काफी सहायता मिलेगी। विद्यार्थी और शैक्षणिक संस्थानों को आपस में जोड़े रखने और दोनों के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरुरी होते है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस कमेटी का सदस्य बने रहने की अपील की। वहीं, कवियत्री खुशबू शर्मा ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत गीत- संगीत ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूचि -आशीष ने युगल गीत गाया और पुलकित ने गिटार परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया। वही, दीक्षा, प्रेक्षा व आकांशा ने नृत्य पेश किया। विवि के पुराने विद्यार्थियों ने भी अपने टैलेंट को एक बार फिर सभी के सामने पेश किया निखिल अरविन्द तथा पायल शर्मा ने नृत्य पेश किया। रजिस्ट्रार प्रो. शिवाजी सरकार ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम समन्वयक लीना द्ुवा और अनुभव सोनी रहे। इस दौरान विवि के वाईस चेयरमैन हेमंत गोयल, वित्त अधिकारी अतुल गुप्ता, प्रो0 जयंती लाल जैन, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, प्रवीण भारद्वाज, डॉ. सिद्धार्थ जैन, डॉ. राहुल गोयल, अलीशा चौधरी, कुंदन शर्मा, नियति शर्मा आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के आयोजन में उमेश शर्मा, देबाशीष चक्रवर्ती, मनीषा उपाध्याय, सोनी सिंह, मोहन माहेश्वरी, सत्यानंद पांडे, उन्नति जादौन, तरुण शर्मा, रोहित शाक्य, दीक्षा यादव, जितेंद्र, विकास वर्मा, वसीम, शिखा, सुधा, किंशुक, कपिल, चन्द्रिल, केपी सिंह, हरीश सारस्वत, शिशुपाल, राजेंद्र, करतार, रघुराज सिंह आदि ने सहयोग किया।
(Advertorial)
कार्यक्रम के आयोजन में उमेश शर्मा, देबाशीष चक्रवर्ती, मनीषा उपाध्याय, सोनी सिंह, मोहन माहेश्वरी, सत्यानंद पांडे, उन्नति जादौन, तरुण शर्मा, रोहित शाक्य, दीक्षा यादव, जितेंद्र, विकास वर्मा, वसीम, शिखा, सुधा, किंशुक, कपिल, चन्द्रिल, केपी सिंह, हरीश सारस्वत, शिशुपाल, राजेंद्र, करतार, रघुराज सिंह आदि ने सहयोग किया।
(Advertorial)
कमेंट
कमेंट X