माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में मीडिया और आईटी पाठ्यक्रम के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह फैसला कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी ने सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों के साथ बुधवार को ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया है। बैठक के बाद पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। मीडिया और आईटी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के भोपाल, रीवा एवं खंडवा परिसर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय है।
बैठक में कुलपति प्रो. द्विवेदी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विद्यार्थी पाठ्यक्रमों की जानकारी के लिए परिसर में नहीं आ सकते, इसलिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवेश की सूचना उम्मीदवारों तक पहुंचाने के लिए भी सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में मीडिया, कंप्यूटर, आईटी और प्रबंधन के रोजगारोन्मुखी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
मीडिया के प्रमुख स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं-
- एमए (पत्रकारिता), एमए (डिजिटल जर्नलिज्म), एमए-एपीआर (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए-बीजे (ब्राडकास्ट पत्रकारिता), एमए-एमसी (जनसंचार), एमएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमएससी-एमआर (मीडिया शोध), एमएससी-एफपी (फिल्म प्रोडक्शन), एमएससी-एनएम (नवीन मीडिया)। विश्वविद्यालय में मीडिया प्रबंधन का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमबीए (मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट) हैं।
- बता दें कि जो उम्मीदवार एमफिल (मीडिया अध्ययन) में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भी बिना देरी के आवेदन कर सकते हैं।
पत्रकारिता में स्नातक पाठ्यक्रम हैं-
- बीए-एमसी (जनसंचार), बीएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), बीएससी-एमएम (मल्टी मीडिया), बीबीए-ई-कॉमर्स, बीए-जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग, बीटेक-प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग।
- बता दें कि इस वर्ष बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंसेज में भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंप्यूटर एवं आईटी के पाठ्यक्रम-
- विश्वविद्यालय की पहचान मीडिया पाठ्यक्रमों के साथ ही कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में भी है।
- विश्वविद्यालय की ओर से बीसीए, एमसीए के साथ-साथ एमएससी-इंफोर्मेशन एंड सायबर सिक्युरिटी जैसे नवीनतम विद्या के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्य जानकारी-
लॉकलाउन के समय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया जा रहा है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन की प्रक्रिया और पाठ्यक्रमों के पूरी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in पर विजिट किया जा सकते हैं। अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर- 0755-2553523 पर संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X