महाराष्ट्र में बिना परीक्षाओं के ही पास होंगे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र, पढ़िये पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षाओं के ही पास करने का निर्णय लिया है। यहां सूबे के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालय और कॉलेज सिर्फ तृतीय वर्ष के छात्रों की ही परीक्षा कराएंगे। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी है।
All university students in Maharashtra, except those in the final year, will be promoted to the next class without examination due to #COVID19 lockdown. The final year examinations will be held in July: State Higher & Technical Education Minister Uday Samant (File photo) pic.twitter.com/GW3W6X5FMS
— ANI (@ANI) May 8, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सूबे के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों को छोड़कर सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। इन छात्रों को कोरोना महामारी की वजह से चल रहे लॉकडाउन के कारण बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि आखिरी वर्ष के छात्रों की परीक्षा जुलाई में होगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
महाराष्ट्र संभवत: पहला ऐसा सूबा है जिसने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।
कमेंट
कमेंट X