फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Teacher Eligibility Test (MAHATET) tentative schedule announced, check here for latest updates

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा: शिक्षा मंत्री ने जारी की एग्जाम की तारीख, 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन की उम्मीद

Wed, 21 Jul 2021 08:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 21 Jul 2021 08:30 AM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद को 15 सितंबर और 31 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमएएचएटीईटी, 2021) आयोजित करने की अनुमति गई है।

विज्ञापन
Maharashtra Teacher Eligibility Test (MAHATET) tentative schedule announced, check here for latest updates
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमएएचएटीईटी) के संभावित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के लिए शिक्षकों के चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा दो सालों के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। उम्मीद है कि इस बार 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे।

विज्ञापन

सितंबर और दिसंबर के बीच में आयोजित होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि शिक्षण में अपना करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है। हमने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद को 15 सितंबर और 31 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमएएचएटीईटी, 2021) आयोजित करने की अनुमति दी है। मुझे विश्वास है कि इससे उज्ज्वल युवा शिक्षण प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

ये है आधिकारिक अधिसूचना

कुछ ऐसा रहा एसएससी का परिणाम

राज्य में हाल ही में एसएससी का रिजल्ट जारी किया गया था जिसमें 99.95 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जो अभी तक का सर्वाधिक है। 2020 की तुलना में इस साल रिजल्ट 4.65 फीसदी ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के कुल 1.574 मिलियन छात्रों ने 2020-21 के लिए कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हालांकि, कोरोना संक्रमितों के मामलों में वृद्धि के कारण, बोर्ड को अप्रैल में होने वाली ऑफ़लाइन परीक्षा को रद्द करने और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। परिणामों को सारणीबद्ध करने के लिए मूल्यांकन मानदंड कक्षा 9वीं में प्राप्त अंकों और कक्षा 10वीं में छात्र के आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed