फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC Result 2023 Class 10th result tomorrow Download at mahresult.nic.in

Maharashtra SSC Result 2023: कल जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Thu, 01 Jun 2023 06:50 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शुक्रवार यानी दो जून 2023 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं  का परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन
Maharashtra SSC Result 2023 Class 10th result tomorrow Download at mahresult.nic.in
MSBSHSE : महाराष्ट्र बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) शुक्रवार यानी दो जून 2023 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं या माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) का परिणाम जारी करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी हो जाएगा, जबकि मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। इसके बाद ही परीक्षार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 का 15 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। जो कल समाप्त हो जाएगा। बता दें कि राज्य में करीब 21 हजार एसएससी स्कूल हैं। इनमें से 5,033 परीक्षा केंद्रों पर 02 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महाराष्ट्र के एचएससी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 मई को जारी किए गए थे, और कुल उत्तीर्ण दर 91.25 प्रतिशत थी। परीक्षा में शामिल रहे छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के माध्यम से परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे
विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड परिणाम 2023 से असंतुष्ट छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने और महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी पूरक परीक्षा देने का विकल्प भी प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने पिछले साल 18 जून को एसएससी का रिजल्ट घोषित किया था। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल महाराष्ट्र 10वीं एसएससी के परिणाम में 83,060 छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। पिछले साल 10वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 96.94% था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

  • कक्षा 10 महा एसएससी परिणाम 2023 के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • रोल नंबर, पंजीकरण संख्या सहित लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • महा कक्षा 10वीं एसएससी 2023 परिणाम सबमिट करें और एक्सेस करें।

महाराष्ट्र में कक्षा 10 एसएससी परीक्षा 2023 दो मार्च से 25 मार्च, 2023 तक हुई थी। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 15,77,256 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,54,493 अकेले मुंबई मंडल से थे। पूरे महाराष्ट्र में एसएससी परीक्षा के लिए कुल पंजीकरण में 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा कुल 5,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed