Maharashtra School Closed News: महाराष्ट्र में फिर से बंद किए जा सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Maharashtra School Closed News: महाराष्ट्र में लंबे समय के बाद सभी स्कूलों को 1 अक्तूबर 2021 से खोला गया था। 4 अक्तूबर 2021 को राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा चौथी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे।
विस्तार
कोरोना महामारी के प्रकोप को सबसे ज्यादा झेलने वाले राज्य महाराष्ट्र में हाल ही स्कूलों का खुलना शुरू हुआ था। हालांकि, इन स्कूलों पर एक बार फिर से बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। देश भर में इस वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और महाराष्ट्र भी इसकी चपेट में है। देश भर में ओमिक्रॉन के कुल मामलों में भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं। इस कारण राज्य में एक बार फिर से स्कूलों के बंद होने के कयास लगाए जाने लगे हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को इस मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते रहे और मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही तो सरकार राज्य में स्कूलों को बंद कर सकती है। स्थिती की निगरानी की जा रही है।
Maharashtra | If Omicron cases continue to rise, we may take a call to shut the schools again. We are monitoring the situation: School Education minister Prof. Varsha Eknath Gaikwad to ANI
विज्ञापन विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/9EDsOuAnw3 — ANI (@ANI) December 22, 2021
खुल गए हैं सभी स्कूल
महाराष्ट्र में लंबे समय के बाद सभी स्कूलों को 1 अक्तूबर 2021 से खोला गया था। 4 अक्तूबर 2021 को राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा चौथी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए थे और कक्षाएं शुरू कर दी गई थी। वहीं, 1 दिसंबर 2021 से राज्य के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 5वीं से 7वीं और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा पहली से चौथी तक के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई थी।
राज्य में ओमिक्रॉन के 65 मामले
देश भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक विभिन्न राज्यों से संक्रमण के कुल 225 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 65 मामले सामने आए हैं। 11 की पुष्टि मंगलवार को की गई है, इनमें चार मामले मुंबई एयरपोर्ट पर जांच को दौरान मिले। मुंबई में मामलों की सबसे ज्यादा संख्या (30) है।
कमेंट
कमेंट X