फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Minister for Higher and Technical Education Uday Samant says No CET for arts science and commerce colleges

बड़ा फैसला: महाराष्ट्र के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेजों में नहीं होगा एंट्रेंस टेस्ट, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया एलान

Wed, 04 Aug 2021 11:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Wed, 04 Aug 2021 11:46 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में विश्वविद्यालयों को कॉलेजों में डिविजन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Minister for Higher and Technical Education Uday Samant says No CET for arts science and commerce colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस कॉलेजों में अब छात्रों को दाखिला लेने के लिए एंट्रेस टेस्ट यानी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। छात्रों को 12वीं के नंबरों के आधार पर ही कॉलेजों में दाखिला मिल जाएगा। यह जानकारी महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट 4 से 20 सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने दी यह जानकारी
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में विश्वविद्यालयों को कॉलेजों में डिविजन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गैर-व्यवसायिक कोर्सों के लिए एंट्रेंस टेस्ट न कराने की मांग लगातार की जा रही थी। ऐसे में कई दौर की बातचीत के बाद तय किया गया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में छात्रों को 12वीं के नंबरों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट की तारीखों के बारे में भी बताया
उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, आर्किटेक्चर और होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्सों के लिए एंट्रेंस एग्जाम 26 अगस्त से आयोजित किए जाएंगे। वहीं, इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए एंट्रेंस एग्जाम दो हिस्सों में होंगे। पहला सेशन 4 से 10 सितंबर के बीच चलेगा, जबकि दूसरे सेशन में 14 से 20 सितंबर के बीच परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा एलएलबी कोर्सों के लिए एंट्रेंस एग्जाम 16 सितंबर से शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed