{"_id":"630379beda65cb04c90806d2","slug":"maharashtra-government-to-set-up-medical-service-commission-to-fill-govt-college-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में रिक्त पद भरने के लिए आयोग के गठन पर विचार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र: सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में रिक्त पद भरने के लिए आयोग के गठन पर विचार
Mon, 22 Aug 2022 06:13 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:13 PM IST
सार
राज्य के विधान परिषद में जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1,765 असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि 941 पद खाली हैं।
विज्ञापन
Girish Mahajan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सरकार द्वारा जल्द ही चिकित्सा सेवा आयोग का गठन किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने दी। उन्होंने सोमवार को जानकारी दी कि सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार चिकित्सा सेवा आयोग के गठन पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विधान परिषद में दी जानकारी
महाराष्ट्र विधान परिषद में एक सवाल का जवाब देते हुए महाजन ने कहा कि राज्य में 22 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें प्राध्यापकों के 490 स्वीकृत पदों में से 322 भरे जा चुके हैं, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए स्वीकृत 1,126 पदों में से 920 पदों को भरा गया है।
विज्ञापन
इतने पद हैं खाली
राज्य के विधान परिषद में जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1,765 असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि 941 पद खाली हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा सेवा आयोग के गठन पर विचार
महाजन ने विधान परिषद में कहा कि सरकार इन रिक्त पदों को भरने के लिए महाराष्ट्र चिकित्सा सेवा आयोग के गठन पर विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के साथ पत्राचार के बाद उन्हें सूचित किया गया था कि रिक्तियों को भरने में 30 अगस्त तक तेजी लाई जाएगी।
कमेंट
कमेंट X