Maharashtra CET Result 2021: महाराष्ट्र सीईटी की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित; ये रहा डायरेक्ट लिंक
Maharashtra CET Result 2021: MCA, MArch, और MHM CET पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन महा सीईटी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सीईटी सेल द्वारा 30 सितंबर, 2021 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। MCA, MArch, और MHM CET पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आवेदन महा सीईटी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
सदर अभ्यासक्रमांचे निकाल आज दिनांक ३०/०९/२०२१ रोजी प्रसिध्द करण्यात येणार असून उमेदवारांनी अधिक माहितीसाठी https://t.co/1lt6ar72B9 या संकेतस्थळाला भेट द्यावी.
— Uday Samant (@samant_uday) September 30, 2021
महाराष्ट्र सीईटी परिणाम 2021 की घोषणा की पुष्टि महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने की। उन्होंने रिजल्ट जारी होने से पहले ही ट्वीट कर कहा था कि इस पाठ्यक्रम के परिणाम आज 30 सितंबर, 2021 को प्रकाशित किए जाएंगे और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://mahacet.org पर जा सकते हैं। हाल ही में, सामंत ने घोषणा की कि जो उम्मीदवार भारी बारिश के कारण उपस्थित नहीं हो सके, वे 9 और 10 अक्तूबर, 2021 को होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
महाराष्ट्र सीईटी परिणाम डाउनलोड के लिए चरण
- चरण 1: महाराष्ट्र सीईटी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- चरण 2: अब, होम पेज पर, वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: वैकल्पिक रूप से, यहां दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करें- MAH MCA CET 2021, MAH MArch CET 2021 और MAH MHMCT CET 2021 आदि।
- चरण 4: उम्मीदवारों को अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- चरण 5: अब उम्मीदवार पाठ्यक्रम के साथ-साथ रैंक कार्ड के परिणामों की जांच कर सकेंगे।
- चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लेने की सिफारिश की जाती है।
महाराष्ट्र सीईटी परिणाम 2021 का सीधा लिंक
कमेंट
कमेंट X