फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra 12th board exam cancelled after cbse in the surge of covid 19

बड़ी खबर: महाराष्ट्र ने भी रद्द की बारहवीं बोर्ड परीक्षा, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने की घोषणा

Thu, 03 Jun 2021 04:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 03 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने भी बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Maharashtra 12th board exam cancelled after cbse in the surge of covid 19
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा

विस्तार

सीबीएसई के बाद अब गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने भी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि बुधवार को सूबे की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विचार विर्मश किया गया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मंजूरी के बाद परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कक्षा बारहवीं के सभी छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बुधवार को हुई बैठक के बाद दिया था संकेत  

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को हई कैबिनेट बैठक के बाद बताया था कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ हुई बैठक में राज्य ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की पैरवी की थी। बैठक में हमने बच्चों के वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा उठाया था। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा पर एक समान नीति होनी चाहिए। कैबिनेट को केंद्र और अन्य राज्यों के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई है और अगले एक-दो दिन में बैठक होगी जिसमें बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि सूबे में पहले ही दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के बाद इन राज्यों ने रद्द की परीक्षाएं

इस वर्ष बारहवीं कक्षा में 14 लाख विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। शिक्षा मंत्री के इस फैसले के बाद सभी विद्यार्थियों को फायदा होगा। गौरतलब है कि सीबीएसई के बाद हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बारहवीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed