MP UG Admission 2021: स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सूची जारी, यहां पढ़िए डिटेल्स
Madhya Pradesh UG Admission 2021: राज्य के उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के कॉलेजों की काउंसलिंग सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट epravesh.mponline.gov.in पर जाकर मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन कर, प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
प्रतिदिन 12 बजे जारी होगी मेरिट सूची
उच्च शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेज स्तर की काउंसलिंग की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी लॉग इन कर कॉलेजों द्वारा जारी मेरिट लिस्ट देखने के बाद अपने पसंदीदा कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं और उसके लिए ऑनलाइन फीस भी जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्नातक की खाली सीटों के लिए कॉलेजों द्वारा प्रतिदिन सुबह 12 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का समय सूची के अनुसार प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक होगा। यह प्रक्रिया स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जा रही है। बता दें कि यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी, उम्मीदवार निर्धारित समयावधि में ही अपनी पसंद का कॉलेज चुन सकेंगे।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु महाविद्यालय स्तर की काउंसिलिंग की सूची जारी कर दी गई है।
— Higher Education Department, MP (@highereduminmp) September 26, 2021
महाविद्यालयों द्वारा जारी मेरिट सूची को विद्यार्थी अपनी लॉगिन आईडी पर देखकर मन चाहे महाविद्यालय में ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/H9PeUPUAZY
अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं अपनी सीट का चुनाव
- आधिकारिक वेबसाइट- epravesh.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण नामक लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी बनाएं और आवेदन फॉर्म भरें।
- निर्धारित लिंक पर क्लिक कर लॉगिन पेज पर आईडी और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
- सीएलसी निर्धारित स्वीकृति के बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और एक प्रिंट ले लें।
कमेंट
कमेंट X