फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh MP Board Helpline Number 1800 2330 175 Released for Board Exam 2021

मध्यप्रदेश : बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू, इस नंबर से मिलेगी सटीक जानकारी

Wed, 31 Mar 2021 09:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 09:05 PM IST
सार

  • एमपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 जारी
  • नंबर सुबह 08 बजे से रात 08 बजे तक चालू रहेगा
  • छात्रों के अलावा शिक्षक एवं अभिभावक भी बातचीत कर सकेंगे

विज्ञापन
Madhya Pradesh MP Board Helpline Number 1800 2330 175 Released for Board Exam 2021
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की ओर से एक हेल्पलाइन प्रकोष्ठ शुरू किया गया है। इस प्रकोष्ठ के जरिये बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी कोरोना महामारी के इस दौर में बोर्ड परीक्षा को लेकर अपनी शंकाओं का उचित तरीके से निराकरण और समाधान पा सकेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से 31 मार्च, 2021 को जारी की गई सूचना में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चालू रहेगा। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2021 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। सहायता प्रकोष्ठ की टीम उनकी पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 पर बोर्ड परीक्षाओं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्न किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया था। संशोधित शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल, 2021 से 19 मई, 2021 और 12वीं कक्षा की परीक्षा एक मई, 2021 से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात करें प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तो हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा 30 अप्रैल से 18 मई तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की तैयारी करने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।  इस खबर के आखिरी में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह है हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175
यह है संशोधित डेट शीट की डायरेक्ट लिंक 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed