मध्यप्रदेश : बोर्ड परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू, इस नंबर से मिलेगी सटीक जानकारी
- एमपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 जारी
- नंबर सुबह 08 बजे से रात 08 बजे तक चालू रहेगा
- छात्रों के अलावा शिक्षक एवं अभिभावक भी बातचीत कर सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की ओर से एक हेल्पलाइन प्रकोष्ठ शुरू किया गया है। इस प्रकोष्ठ के जरिये बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी कोरोना महामारी के इस दौर में बोर्ड परीक्षा को लेकर अपनी शंकाओं का उचित तरीके से निराकरण और समाधान पा सकेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से 31 मार्च, 2021 को जारी की गई सूचना में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चालू रहेगा। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 2021 में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। सहायता प्रकोष्ठ की टीम उनकी पूरी मदद की जाएगी।
आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 पर बोर्ड परीक्षाओं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्न किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया था। संशोधित शेड्यूल के अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल, 2021 से 19 मई, 2021 और 12वीं कक्षा की परीक्षा एक मई, 2021 से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं बात करें प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तो हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा 30 अप्रैल से 18 मई तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की तैयारी करने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। इस खबर के आखिरी में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
यह है हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175
यह है संशोधित डेट शीट की डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X