{"_id":"5eedea028ebc3e42e11741f8","slug":"lucknow-university-ug-and-pg-exams-2020-revised-examination-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, ऐसे देखें
Sat, 20 Jun 2020 04:23 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल शुक्रवार को जारी किया गया है। अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के शेड्यूल को देख सकते हैं। विश्वविद्यालय यूजी और पीजी परीक्षाओं को 7 जुलाई से आयोजित कराएगा जो कि अगस्त में खत्म होंगी।
विज्ञापन
इससे पहले ये परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन देश में कोरोना वायरस की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय में बीए और बीकॉम की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 7 जुलाई से होगा और ये परीक्षाएं 10 अगस्त को खत्म होंगी। बीएससी कोर्स के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 8 जुलाई से शुरू होगा और ये परीक्षाएं 13 अगस्त को खत्म होंगी। इसी तरह से बीए और बीकॉम की परीक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त, 5 अगस्त और 11 अगस्त को खत्म होंगी। एमबीए (आईएमएस) और बीबीए परीक्षाएं 14 जुलाई से शुरू होंगी और एमबीए की परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के विस्तृत शेड्यूल को देखने के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करे।
विज्ञापन
परीक्षा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X