{"_id":"5ce61db7bdec22075f578bb2","slug":"lok-sabha-election-results-2019-know-what-youth-wants-this-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सभा चुनाव परिणाम 2019: 29 राज्य के युवा केन्द्र में चाहते हैं इस पार्टी की सरकार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लोक सभा चुनाव परिणाम 2019: 29 राज्य के युवा केन्द्र में चाहते हैं इस पार्टी की सरकार
Thu, 23 May 2019 11:26 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 23 May 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
youth wants sarkar
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव के परिणाम आज 23 मई को घोषित होने वाले हैं। आपको बता दें कि मतगणना अभी भी चल रही है। खास बात ये है कि मतगणना पूरी होने केे बाद ही पता चलेगा कि किस सीट पर कौन जीत रहा है। छोटे से छोटा, बड़े से बड़ा, आज सबकी जुबां पर केवल एक ही सवाल है, आखिर इस बार किसकी सरकार आ रही है...? जब इस विषय पर हमने सभी राज्यों के कुछ युवाओंं से बात की और जाना कि वे कौन सी सरकार चाहते हैं, तो अलग-अलग सुर सुनाई दिए। आइये जानते हैं आखिर क्या है युवाओंं की सोच...
विज्ञापन
स्वपनिल दूबे, कानपुर
स्वपनिल नौएडा के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने कहा - मैं बीजेपी सरकार के पक्ष में हूं। कुछ लोगों की सोच नोटबंदी और जीएसटी की वजह से बदल सकती है, पर हमारी नहीं। हम जानते हैं अगर ऐसा नहीं होता तो काला धन आज भी लोगों की तिजोरियों को रोशन कर रहा होता।
विज्ञापन
वरुण कंसल, गुजरात
मैंने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया है। मैं आए दिन यहां पर रैलियां निकलती देखता हूं। कभी किसी पार्टी का प्रचार तो कभी कोई पार्टी अपना गुणगान करती दिखती है। पर मैं चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार आए, क्योंकि उनका काम दिखता है। जो लोग उनका काम नहीं देख पा रहे हैं, उनकी आंखों पर अंधविश्वास की पट्टी बंधी है।
विज्ञापन
प्रनीत गर्ग, अहमदाबाद
मैं चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार आए। मेरा परिवार भी यही चाहता है। बीजेपी सरकार ने भले ही कितने भी अच्छे काम किए हों, लेकिन कुछ फैसलों की वजह से कई लोगों ने अपना रोजगार खोया है। जिसकी वजह से इस बार हमने बीजेपी को वोट नहीं दिया।
राघव मित्तल, जयपुर
मेरे घर में हर कोई बीजेपी को वोट देकर आया है। सब चाहते हैं कि मोदी की सरकार आए।
अभिषेक डे, असम
बीजेपी की सरकार को आखिर कौन हरा सकता है। उसकी योजनाएं अद्भुत हैं। स्वच्छ भारत अभियान इस बात का सबूत है। इस अभियान से भाजपा ने पूरे देश को स्वच्छ कर अपनी सोच को उजागर किया है।
गुरमीत कौर, पंजाब
मैं चाहती हूं कि कोई ऐसी सरकार आए जो हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को एक अलग मुकाम पर लेकर जाए। अब चाहे वो कांग्रेस हो या बीजेपी।
सुकांत, ओडिशा
पिछले पांच सालों में बीजेपी ने काफी अच्छी योजनाओं को अंजाम दिया है। मेरी अब भी यही इच्छा है कि बीजेपी की सरकार आए।
रौशन सिंह, बिहार
हमें नहीं पता कि किसकी सरकार अपना परचम लहराएगी। पर हां, बीजेपी से बिहार को बहुत उम्मीदें हैं और इसी उम्मीद के चलते हमने मोदी को वोट दिया है।
अभिनव रांटा, हिमाचल प्रदेश
मैं चाहता हूं कि बीजेपी की सरकार आए क्योंकि पिछले पांच सालों में जो बदलाव हमने देखा है, वो शायद हम कांग्रेस पार्टी के संरक्षण में नहीं देख पाते।
रचित माथुर, बेंगलुरु
मैं नोटा को वोट दूंगा क्योंकि मुझे किसी भी पार्टी से कोई खास उम्मीद नहीं है।
प्रेमजिथ, पथानमथिट्टा, केरल
मैं चाहता हूं कि केंद्र में बीजेपी की सरकार आए। क्योंकि शबरीमाला के मुद्दे पर बीजेपी सरकार ने जो सपोर्ट किया, पूरा साउथ बड़ा प्रभावित है।
कमेंट
कमेंट X