फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   last date to apply for Maharashtra TET 2021 is today

Maharashtra TET: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, मध्य रात्रि तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 07 Sep 2021 02:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 02:52 PM IST
सार

Maharashtra Teachers Eligiblity Test 2021:  जुलाई 2021 में, महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि परीक्षा इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच होगी। गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा बेहतरीन युवा शिक्षक प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगी। 

विज्ञापन
last date to apply for Maharashtra TET 2021 is today
Maharashtra TET: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra Teachers Eligiblity Test) 2021 के लिए आवेदन की समय- सीमा मंगलवार, 07 सितंबर की मध्य रात्रि को खत्म होने जा रही है। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://mahatet.in/ पर शिक्षक पात्रता परीक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET) के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2021 तक थी। हालांकि, तब इसे दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया था। यहां महाराष्ट्र टीईटी (Maha TET) आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आसान चरणों में बताई गई है :- 
विज्ञापन


ऐसे करें Maharashtra TET 2021 के लिए पंजीकरण 

1. उम्मीदवार परीक्षा पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mahatet.in/ पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2. होमपेज पर उपलब्ध 'न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।

 

3. अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण पूरा करें।

 

4. अपना आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

 

5. पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए आवेदन पत्र का भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

 

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (maharashtra teachers eligiblity test) के लिए पंजीकरण का यहां सीधा लिंक है: MAHA TET 2021 UserRegistration 


दो साल के अंतराल पर हो रही है परीक्षा 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है। इस साल परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक आवेदकों के उपस्थित होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड और सटीक परीक्षा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। महाराष्ट्र टीईटी 2021 अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, तेलुगु, बंगाली, सिंधी, गुजराती, कन्नड़ और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट तय की गई है।

रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी

बता दें कि जुलाई 2021 में, महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि परीक्षा इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच होगी। गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा बेहतरीन युवा शिक्षक प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगी। परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक, साथ ही डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीईडी) या बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पूरा करना होगा। परीक्षा यह प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण के लिए पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed