KVS 2020: परीक्षाएं हुई स्थगित, पढ़ें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kendriya Vidyalaya: देश के कई केंद्रीय विद्यालयों ने होम एग्जाम परीक्षाओं की तिथि को बदल दिया है। साथ ही कुछ परीक्षाओं को तो रद्द भी कर दिया है। खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश में 1 से 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ी दी गई है। जब तक प्रशासन का आदेश नहीं मिलता तब तक ये परीक्षाओं आयोजित नहीं होंगी।
कहां-कहां हुई परीक्षाएं रद्द-
बता दें, बनारस, दिल्ली, लखनऊ, पटना, मुंबई समेत अनेक जगहों पर होम एग्जाम रद्द हो गए हैं।इसके अलाव ध्यान दें कि केवीएस के डिप्टी कमिश्नर ने इसके लिए नोटिस भी जारी कर चुके हैं। ये नोटिस परीक्षाओं को रद्द करने के लिए किया गया है जो कि लखनऊ, वाराणसी आदि के लिए है। बता दें ये फैसला मंगलवार को आयोजित हुई एक हाई पावर्ड मीटिंग में किया गया है। परीक्षाएं 19 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए लिया गया है। 6-8वीं कक्षा की होने वाली परीक्षाएं रद्द हो गई हैं।
ध्यान दें कि RO मुंबई ने भी खराब स्थिति को बढ़ते हुए देखकर 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं भी रद्द करने के विचार कर रही है। बता दें, परीक्षाओं का आयोजन 19, 21 और 23 मार्च 2020 को होना है।
क्यों हुई परीक्षाएं रद्द-
दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर ये फैसला लिया गया है।
कमेंट
कमेंट X