KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के दाखिलों की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक
KVS Class 1 Admissions 2022: केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से सूची देख सकते हैं। केवीएस में पहली कक्षा के दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची तीन मई को जारी की गई थी, जबकि दूसरी सूची छह मई को जारी की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVS Class 1 Admissions 2022: अपने नौनिहालों का केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट सूची की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तहत पहली कक्षा प्रवेश 2022-23 के लिए तीसरी मेरिट सूची मंगलवार, 10 मई को देर रात जारी कर दी गई है। जिन अभिभावकों ने कक्षा एक में दाखिले के लिए अपने बच्चों को पंजीकृत किया है, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से सूची देख सकते हैं।
केवीएस दाखिला दूसरी मेरिट सूची छह मई को हुई थी जारी
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से केवीएस में पहली कक्षा के दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची तीन मई को जारी की गई थी, जबकि दूसरी सूची छह मई को जारी की गई थी। वहीं, अनारक्षित सीटों के लिए प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार उम्मीदवारों की अंतरिम चयन सूची को, यदि कोई हो तो बची हुई आरक्षित सीटों को छोड़ते हुए 17 मई, 2022 तक घोषित कर दिया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय दाखिला तीसरी मेरिट सूची देखने का आसान तरीका
- चरण 1. सबसे पहले अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- चरण 2. यहां होम पेज पर, "सत्र 2022-23 कक्षा-1 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की चयन / प्रतीक्षा सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें" के लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3. अब केवीएस दाखिले पहली कक्षा की तीसरी मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए एक लिंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 4. लॉटरी लिस्ट पेज पर अपने राज्य का चयन करें और संबंधित स्कूल को सिलेक्ट करें।
- चरण 4. स्कूल के अनुसार, तीसरी मेरिट सूची डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी प्रिंट करके रखें।
पिछले महीने सांसद और डीएम कोटा किया था खत्म
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा जारी नवीनतम परिपत्र के अनुसार, पिछले महीने, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए संसद सदस्य (एमपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित कई श्रेणियों में दाखिला कोटा समाप्त कर दिया था। इससे पहले, केवीएस ने समीक्षा के बाद देश भर के केवी स्कूलों में प्रवेश के लिए एमपी कोटा सहित सभी विवेकाधीन कोटा पर रोक लगा दी थी। हालांकि, कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए विशेष कोटा रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X