{"_id":"6183677896b19f217d24baec","slug":"kvpy-exam-date-2021-know-why-madras-high-court-postponed-kvpy-exam-date-2021-when-new-dates-will-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"KVPY Exam Date 2021 : जानिए मद्रास उच्च न्यायलय ने क्यों रोकी केवीपीवाई परीक्षा और नई तारीखें कब होंगी जारी?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
KVPY Exam Date 2021 : जानिए मद्रास उच्च न्यायलय ने क्यों रोकी केवीपीवाई परीक्षा और नई तारीखें कब होंगी जारी?
Thu, 04 Nov 2021 10:26 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:26 AM IST
सार
KVPY Exam Date 2021 : किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) परीक्षा 2021 का आयोजन पहले 7 नवंबर 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली थी। परीक्षा को आयोजित करवाने वाली संस्था भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु द्वारा 8 अक्तूबर 2021 को इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया था।
विज्ञापन
KVPY Exam Date 2021 postponed
- फोटो : My Result Plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु द्वारा आयोजित की जाने वाली किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) परीक्षा 2021 को अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इस बारे में सूचना जारी की है। हाल ही में मद्रास उच्च न्यायलय ने क्षेत्रीय भाषाओं की फिक्र को देखते हुए इस परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश दिया था। परीक्षा के स्थगन से जुड़ी ज्यादा जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) परीक्षा 2021 का आयोजन पहले 7 नवंबर 2021 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली थी। परीक्षा को आयोजित करवाने वाली संस्था भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु द्वारा 8 अक्तूबर 2021 को इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया था। खबरों की माने तो संस्थान द्वारा जल्द ही नई तारीखों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
हाल ही में मद्रास उच्च न्यायलय में किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) परीक्षा के केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित करने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई थी। क्षेत्रीय भाषा की चिंताओं को लेकर दायर इस जनहित याचिका में कहा गया था कि परीक्षा का आयोजन केवल अंग्रेजी और हिंदी में करना क्षेत्रीय माध्यमों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सही नहीं है। केंद्र सरकार को सभी भाषा में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सुविधाजनक कदम उठाने चाहिए। इस याचिका पर सुनवाई के बाद मद्रास उच्च न्यायलय ने समस्या का समाधान मिलने तक परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया और परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था को इस के लिए फिर से विचार करने को कहा।
विज्ञापन
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) परीक्षा 2021 के स्थगन का नोटिस जारी किया जा चुका है। इस आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि माननीय मद्रास उच्च न्यायलय मदुरै पीठ ने 07 नवंबर, 2021 को निर्धारित एप्टीट्यूड टेस्ट पर रोक लगा दी. हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि केवीपीवाई एप्टीट्यूड टेस्ट 07 नवंबर 2021 को आयोजित नहीं किया जाएगा. आगे के अपडेट वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर उपलब्ध होंगे.
मद्रास के माननीय उच्च न्यायालय, मदुरै पीठ ने 7 नवंबर, 2021 को निर्धारित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केपीवीवाई) एप्टीट्यूड टेस्ट पर रोक लगा दी है। हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि केपीवीवाई एप्टीट्यूड टेस्ट अब 7 नवंबर 2021 को आयोजित नहीं किया जाएगा। आगे की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X