KVPY Admit Card 2022: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 22 मई को होगी
KVPY Admit Card 2022 Released: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के आगामी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आईआईएससी (IISc), बेंगलुरु की ओर से केवीपीवाय एडमिट कार्ड (KVPY Admit Card 2022) ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KVPY Admit Card 2022 Released: किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के आगामी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आईआईएससी (IISc), बेंगलुरु की ओर से केवीपीवाय एडमिट कार्ड (KVPY Admit Card 2022) ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवार केवीपीवाई हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in से डाउनलोड कर सकते हैं। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा 22 मई, 2022 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा के तौर पर एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा के प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने का तरीका भी यहां बताया जा रहा है। उम्मीदवारों को किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा के प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने का तरीका भी यहां बताया जा रहा है। इसके लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 2022 को परीक्षा हॉल में अनिवार्य तौर पर ले जाना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को पेपर लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पेपर समाप्त होने के बाद भी इस हॉल टिकट को सुरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि बाद में, यह केवीपीवाई परिणामों की जांच करने में मदद करेगा।
केवीपीवाय के उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा के हॉल टिकट में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे स्थल, शहर, तिथि और अन्य जानकारी रहती है। इसलिए उम्मीदवारों को केवीपीवाई परीक्षा के एडमिट कार्ड के सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए। इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति के मामले में, आईआईएससी बेंगलुरु को रिपोर्ट करें और सुधार करवा लें।
KVPY एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर जाएं।
- होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें 'एडमिट कार्ड - 2022 डाउनलोड करें।'
- लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X