फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVPY 2021 Registration Begins. Exam On November 7

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना: फेलोशिप के लिए 25 अगस्त तक करें आवेदन, 7 नवंबर को टेस्ट

Tue, 13 Jul 2021 03:33 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 13 Jul 2021 03:33 PM IST
सार

  • किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना अनुसंधान फेलोशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खुल गई है। जो अभ्यर्थी इस फेलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केवीपीवाई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
KVPY 2021 Registration Begins. Exam On November 7
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) अनुसंधान फेलोशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो खुल गई है। जो अभ्यर्थी इस फेलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे केवीपीवाई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस फेलोशिप के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड: 15 या 16 जुलाई को जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पिछले 5 सालों की रिजल्ट तारीख
विज्ञापन



केवीपीवाई परीक्षा पंजीकरण के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। केवीपीवाई (KVPY) योजना में चयन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट 7 नवंबर को होगा। इस फेलोशिप के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति  और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 625 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: बोर्ड ने जारी किया लिंक, छात्र ऐसे डाउनलोड करें अपना रोल नंबर


यह फेलोशिप 1999 में शुरू हुई थी। जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच अनुसंधान और वैज्ञानिक उत्साह को बढ़ावा देना है। इस योजना को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू किया गया था। इसमें छात्रों का चयन योग्यता परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। योग्यता परीक्षा में बैठने वालों में से एक मेरिट सूची तैयार की जाती है और इन छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। चयन प्रक्रिया की जांच भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में गठित समूहों/समिति द्वारा की जाती है। एप्टीट्यूड टेस्ट देश भर के विभिन्न केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में आयोजित किया जाएगा।

केवीपीवाई 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना पंजीकरण करें।
-व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें, परीक्षा केंद्र चुनें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
-इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed