फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know which state boards have canceled the 12th examination Full details here

12वीं की परीक्षा: सीबीएसई और आईसीएसई सहित ये 12 बोर्ड कर चुके हैं रद्द, 4 कर रहे पुनर्विचार

Sat, 05 Jun 2021 09:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Jun 2021 09:05 PM IST
सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के बाद कई राज्यों के बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है।
  • कई राज्य बोर्ड अपने यहां बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Know which state boards have canceled the 12th examination Full details here
12वीं की परीक्षा रद्द कर चुके शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के बाद कई राज्यों के बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। जबकि, कई राज्य अपने यहां बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने को लेकर पुनर्विचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके फौरन बाद आईसीएसई बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जो छात्रों के अनुकूल है। युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की रक्षा करता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा, सीएम ने कहा- बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के इस घोषणा के बाद राज्यों के बोर्ड पर भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव बढ़ गया था। इसके बाद से हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा सहित करीब 8 राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। वहीं, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने पर पुनर्विचार कर रहे हैं। 

ये राज्य बोर्ड रद्द कर चुके हैं बारहवीं की परीक्षा
1-उत्तर प्रदेश बोर्ड
2- मध्य प्रदेश बोर्ड
3-गुजरात बोर्ड
4- महाराष्ट्र बोर्ड
5- हरियाणा बोर्ड
6- उत्तराखंड बोर्ड
7- मिजोरम बोर्ड
8- राजस्थान बोर्ड
9- गोवा बोर्ड
10- ओडिशा बोर्ड
11- एनआईओएस बोर्ड
12- हिमाचल प्रदेश बोर्ड


इसे भी पढ़ें-मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed