फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about career in video editing

12वीं के बाद ये कोर्स दिला सकता है ड्रीम जॉब, घर बैठकर भी कमा सकते हैं लाखों

Sat, 06 Jul 2019 04:57 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 06 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
know about career in video editing

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्ट फोन या एंड्रॉइड फोन मिलेगा। लोगों का इसकी तरफ आकर्षित होना अब बेहद आम हो गया है। फोन में मौजूद एप्स जैसे- व्हॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर इससे अलग लाइक, टिकटोक आदि पर वीडियो बनाना और यूट्यूब पर अपलोड करना चलन में है। पर क्या इन वीडियोज को बनाना इतना ही आसान है जितना दिखता है...?

विज्ञापन


यहां हम बात वीडियो एडिटर की कर रहे हैं। आपने देखा होगा फिल्मों या सीरियल्स में किसी भी सीन को तरीके से और समय पर लोगों को दिखाया जाता है। इसका पूरा श्रेय केवल वीडियो एडिटर को जाता है। न जाने कितनी मेहनत और क्रिएटिव माइंड होता है एक वीडियो एडिटर का, तब जाकर एक फिल्म या टीवी शो तैयार होता है। इस फिल्ड में करियर बनाना गलत फैसला नहीं है। नीचे पढ़ते हैं कैसे बन सकते हैं वीडियो एडिटर...
विज्ञापन


चूंकि वीडियो एडिटिंग की फिल्ड प्रोफेशनल है। ऐसे में अगर किसी के पास क्रिएटिव माइंड या आइडिया है तो वे इस फील्ड को आसानी से अपना सकते हैं। पर आपको बता दें केवल क्रिएटिव ही नहीं इसके लिए आपको टेक्निकल स्किल्स का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। टेक्निकल स्किल्स को खुद से सीखना मुमकिन नहीं। पर मार्केट में उपलब्ध कोर्स के कारण यह इतना मुश्किल भी नहीं है। जी हां अगर वीडियो एडिटिंग की पढ़ाई की जाए तो ये आपको ऊंचाईयों के उस मोड तक पहुंचा सकता है जहां आप अपने सपने आसानी से पूरे कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो एडिटर्स की क्या होती है भूमिका

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है, वीडियो एडिटर का काम वीडियो एडिट करना है। कैमरा मैन अपने कमरे में कुछ रॉ फोटोज़ या वीडियो क्लिप कैद कर लेता है। और जब वो फोटो या क्लिप एक एडिटर के पास पहुंचती है तो वे इम फोटोज़ या क्लिप्स को मीनिंग फुल मैसेज के रूप में परिवर्तित कर देता है। क्योकि यह प्रोडक्शन प्रोसेस के मुताबिक काम करता है इसलिए ये कहानी के आधार पर ही वीडियो बनाता है।

नौकरी के अनेकों मौके हैं आपके सामने

ज्यादातर ऑर्गेनाइजेशन को वीडियो एडिटर्स की जरूरत पड़ती ही है। मार्केट में न्यूज चैनल, प्रोडक्शन हाउस, ऑनलाइन मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनल आदि जहगों पर वीडियो एडिटर की मांग है। अगर देखा जाए तो ट्रेंड में चल रहा ये कोर्स आपको घर-घर बैठे-बैठे भी जॉब के अनेकों अवसर दे सकता है। जी हां अपना खुद का चैनल खोलकर, खुद की वीडियो बनाकर, खुद से एडिट करके एक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

न्यूटेक्नोलॉजी से अपडेट रहना बेहद जरूरी-

समय बहुत तेजी से गुजर रहा है और ऐसे में टेक्नोलॉजी में अनेकों बदलाव हो रहे हैं। एक वीडियो एडिटर का समय के साथ चलना बेहद जरूरी है। अगर आप पीछे छूट गए तो ज्यादा मेहनत के साथ ज्यादा परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नए सॉफ्टवेयर्स को समय-समय पर सीखते रहें। अलग शब्दों में कहा जाए तो अपनी नॉलेज को अपडेट करते रहें।

एक वीडियो एडिटर की लाखों में होती है सैलरी-

आपको बता दें अगर आपने इस फील्ड में करियर बनाया तो आपको शुरुआती सैलरी 10 से 15 हजार के बीच मिलेगी और अगर आपको ज्यादा एक्सपीरियंस है तो आप बड़ी आसानी से 50 से 75 तक वेतन पा सकते हैं।

जरूरी योग्यता

12वीं उत्तीर्ण करने के बाद फिल्म और वीडियो एडिटिंग से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें नामांकन के लिए ग्रेजुएशन की मांग की जाती है। कई संस्थानों में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही दाखिला मिल जाता है, जबकि एफटीआईआई में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एंट्रेंस टेस्ट में बैठना पड़ता है।

ये हैं प्रमुख कोर्स-

  • सर्टिफिकेट कोर्स इन वीडियो एडिटिंग 
  • डिप्लोमा इन फिल्म एडिटिंग 
  • डिप्लोमा इन वीडियो एडिटिंग एंड साउंड रिकॉर्डिंग 
  • डिप्लोमा इन पोस्ट प्रोडक्शन वीडियो एडिटिंग आदि


इस फील्ड से संबंधित प्रमुख कोर्स हैं। ये कोर्स देश के विभिन्न निजी और सरकारी संस्थानों में उपलब्ध हैं। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की अवधि अलग-अलग हो सकती है। रेगुलर कोर्स के अलावा इस क्षेत्र में विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई संस्थानों में उच्च स्तरीय स्पेशलाइज्ड कोर्स भी हैं।  

इन टॉप कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन-

वैसे तो यदि आपके पास कंप्यूटर की नॉलेज है तो आप बड़ी आसानी से इस फिल्ड में करियर बना सकते हैं। पर कुछ ऐसे भी ऑर्गनाइजेशन हैं जो बिना डिग्री नहीं रखते हैं। इसलिए नीचे कुछ संस्थानों के नाम हैं जहां आप बड़ी आसानी से एडमिशन भी ले सकते हैं और एक बेहतर करियर बना सकते हैं-
फिल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे 
www.ftiindia.com

आईआईएमसी, नई दिल्ली
www.iimc.nic.in

एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा
www.aaft.com/

एडिटवर्क्स स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नोएडा
www.editworksindia.com

एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली 
www.nraismc.com

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed