फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about article 35a and 370 know more details

क्या है आर्टिकल 35A और 370, जिसके कारण कश्मीर में बढ़ा है तनाव

Sun, 28 Jul 2019 03:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 28 Jul 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
know about article 35a and 370 know more details

जम्मू कश्मीर में लागू विवाद से घिरी धारा 35ए को हटाने के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में ये जानना और भी ज्यादा जरूरी है कि इसे हटाने के बाद क्या असर पड़ सकता है जम्मू कश्मीर राज्य में। राज्य को आर्टिकल 35A स्पेशल अधिकार देता है। साथ ही अगर अनुच्छेद 370 की बात की जाए तो इसके तहत जम्मू-कश्मीर को एक राज्य का दर्जा प्राप्त है। भारत सरकार इन अनुच्छेदों द्वारा जम्मू कश्मीर को मिलने वाले अधिकारों को समाप्त करना चाहता है। अगली स्लाइड में पढ़ते हैं इनके बारे में सब कुछ...

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर का संविधान कब बना?
1956 में।

जम्मू-कश्मीर का स्थाई नागरिक कौन बन सकता है?
वे लोग 14 मई 1954 को जम्मू कश्मीर का नागरिक रहा हो या फिर बीते 10 वर्षों से यहां रह रहा हो और उसने अपनी संपति बना ली हो, स्थायी नागरिक बन सकता है।

आर्टिकल 35A को हटाने का मुख्य कारण?
पहला इसे संसद के जरिए लागू नहीं करवाया था और दूसरा देश के बंटवारे के समय पाकिस्तानी से लोगों की बड़ी संख्या भारत में दाखिल हुई, इनमें से जो लोग जम्मू-कश्मीर में हैं उन्हें वहां की नागरिकता भी प्राप्त हो चुकी है। बता दें अनुच्छेद 35A के जरिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने 80 फीसदी पिछड़े और दलित हिंदू समुदाय के भारतीय नागरिकों को राज्य के स्थाई निवासी प्रमाणपत्र से वंचित कर दिया। साथ ही जम्मू कश्मीर सरकार अनुच्छेद 35A की आड़ लेकर उन लोगों के साथ भेडभाव किया जाता है जो विवाह कर महिलाएं यहां आती है।

भारतीय संविधान में आर्टिकल 35A को कब जोड़ा गया?
अनुच्छेद 35A तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 14 मई, 1954 पारित किया गया था।

धारा 370 के तहत भारतीय नागरिक को विशेष अधिकार प्राप्त राज्यों के अलावा और क्या अधिकार प्राप्त है?
भारतीय नागरिक को विशेष अधिकार प्राप्त राज्यों के अलावा भारत में कहीं भी भूमि खरीदने का अधिकार प्राप्त है।

भारतीय संविधान की धारा 360 यानी देश में वित्तीय आपातकाल लगाने वाला प्रावधान किस राज्य में लागू नहीं होता?
जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता।

अनुच्छेद 370 को कब भारतीय संविधान में जोड़ा गया?
अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और जम्मू कश्मीर के महाराजा हरी सिंह के मध्य हुए समझौते के बाद भारतीय संविधान में जोड़ा गया था।

अनुच्छेद 35A में मुख्य प्रावधान क्या हैं?
इस आर्टिकल के तहत भारत के किसी अन्य राज्य में रहने वाला व्यक्ति जम्मू कश्मीर का स्थाई निवासी न बनने के कारण वोट नहीं डाल सकता। साथ ही दूसरे राज्य में रहने वाला व्यक्ति यहां जमीन नहीं खरीद सकता। अगर जम्मू कश्मीर में जन्मी लड़की किसी दूसरे राज्य में शादी कर लेती है तो उससे सारे अधिकार ले लिए जाते हैं। उसके साथ-साथ उसके बच्चों का भी कोई अधिकार नहीं बचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed