फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Discontinued KVPY fellowship Exam DST to combine KVPY with INSPIRE fellowship

Fellowship Discontinued: सरकार ने बंद की केवीपीवाई फेलोशिप, अब मिलेगी सिर्फ इंस्पायर

Tue, 19 Jul 2022 11:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 11:40 PM IST
सार

KVPY Fellowship Exam Discontinued:विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने इस संबंध में सूचना जारी की है। सूचना में बताया गया है कि 2022 के लिए निर्धारित परीक्षा निरस्त कर दी गई है। साथ ही सूचित किया जाता है कि आगे आने वर्षों मे भी केवीपीवाई (KVPY) का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Discontinued KVPY fellowship Exam DST to combine KVPY with INSPIRE fellowship
KVPY fellowship Discontinued - फोटो : Social media

विस्तार

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana Discontinued : सरकार ने किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 को निरस्त कर दिया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने इस संबंध में सूचना जारी की है। सूचना में बताया गया है कि 2022 के लिए निर्धारित परीक्षा निरस्त कर दी गई है। साथ ही सूचित किया जाता है कि आगे आने वर्षों मे भी केवीपीवाई (KVPY) का आयोजन नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, केवीपीवाई फेलोशिप को इंस्पायर फेलोशिप योजना में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

कार्यकाल पूरा होने तक मिलती रहेगी फेलोशिप

इसके अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कहा कि किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना फेलो मौजूदा मानदंडों के अनुसार कार्यकाल पूरा होने तक अपनी फेलोशिप प्राप्त करना जारी रखेंगे। डीएसटी ने केवीपीवाई को इंस्पायर फेलोशिप योजना में शामिल करने का फैसला किया है। केवीपीवाई एप्टीट्यूड टेस्ट वर्ष 2022 से आगे आयोजित नहीं किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का था फेलोशिप प्रोग्राम

केवीपीवाई की वेबसाइट kvpy.iisc.ernet.in पर एक बयान के अनुसार, चल रहे केवीपीवाई फेलो को डीएसटी से मानदंडों के अनुसार फेलोशिप मिलती रहेगी। केवीपीवाई भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक राष्ट्रीय स्तर का फेलोशिप प्रोग्राम था। फेलोशिप योजना के लिए युवा वैज्ञानिकों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाता है। परीक्षा के लिए कक्षा 11वीं से लेकर बीएससी, बीएस, बी स्टेट, बी मैथ, इंटीग्रेटेड एमएससी और इंटीग्रेटेड एमएस जैसे बेसिक साइंस कोर्स के प्रथम वर्ष के छात्र पात्र होते थे।

 

विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर फेलोशिप के लिए शॉर्टलिस्ट होते थे उम्मीदवार

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु की ओर से किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY 2021) परीक्षा विज्ञान के क्षेत्र में स्नातक, परास्नातक और एकीकृत डिग्री फेलोशिप कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की एक राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप है। फेलोशिप के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने और अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा और एक साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर फेलोशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed