फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kishore Kumar Samman recipient list, Waheeda Rehman to be awarded this year

क्या है 'किशोर अलंकरण', किन हस्तियों को मिल चुका है ये सम्मान

Sun, 06 Oct 2019 12:13 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 06 Oct 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Samman recipient list, Waheeda Rehman to be awarded this year
किशोर अलंकरण - फोटो : amar ujala

81 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान को साल 2018-19 के लिए किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है। वैसे इस सम्मान के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के खंडवा में किया जाता है। लेकिन वहीदा रहमान को मुंबई में ही यह सम्मान दिया जाएगा। संस्कृति विभाग का कहना है कि वहीदा ने उम्र का हवाला देकर कहा है कि वह अलंकरण लेने के लिए खंडवा नहीं जा पाएंगी। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन


वहीदा रहमान से पहले भी कई फिल्मी हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। क्या है किशोर अलंकरण सम्मान? खंडवा में ही क्यों होता है कार्यक्रम का आयोजन? वहीदा रहमान से पहले किन हस्तियों को दिया जा चुका है ये सम्मान? इन सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन

क्या है किशोर अलंकरण

  • लोकप्रिय गायक और हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की स्मृति में यह सम्मान दिया जाता है। 
  • यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, लेकिन इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के खंडवा में किया जाता है। क्योंकि किशोर कुमार खंडवा के रहने वाले थे।
  • पहली बार साल 1997 में यह सम्मान दिया गया था।
  • पहला सम्मान ऋषिकेश मुखर्जी को दिया गया था।
  • मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए इसकी शुरुआत की थी।
  • हर साल सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा व गीत लेखन के लिए यह वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिया जाता है।
  • सम्मान के लिए चुने जाने के समय निर्देशक, कलाकार, पटकथाकार, गीतलेखक का सृजनशील व सक्रिय होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें : अमिताभ से पहले किस-किस को मिल चुका है दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जानें इसकी खासियत

किन लोगों को मिल चुका है ये सम्मान

  1. ऋषिकेश मुखर्जी - 1997-98
  2. नसीरुद्दीन शाह - 1998-99
  3. गुलजार - 1999-00
  4. कैफी आजमी - 2000-01
  5. बीआर चोपड़ा - 2001-02
  6. अमिताभ बच्चन - 2002-03
  7. गोविंद निहलानी - 2003-04
  8. जावेद अख्तर - 2004-05
  9. श्याम बेनेगल - 2005-06
  10. शत्रुघ्न सिन्हा - 2006-07
  11. मनोज कुमार - 2007-08
  12. गुलशन बावरा - 2008-09
  13. यश चोपड़ा - 2009-10
  14. देवानंद - 2010-11
  15. सलीम खान - 2011-12
  16. समीर - 2012-13
  17. सई परांजपे - 2013-14
  18. दिलीप कुमार - 2014-15
  19. रूमी जाफरी - 2015-16
  20. योगेश - 2016-17
  21. प्रियदर्शन - 2017-18
  22. वहीदा रहमान - 2018-19

ये भी पढ़ें : क्या है नागरिकता कानून जिसे बदलना चाहती है सरकार, करोड़ों लोगों पर क्या होगा इसका असर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed