फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Khelo Jharkhand to identify talented players from among 50 lakh school students

Khelo Jharkhand: खेलो इंडिया की तर्ज पर अब खेलो झारखंड; 50 लाख छात्रों में से खोजे जाएंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी

Sat, 29 Oct 2022 11:58 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 AM IST
सार

Khelo Jharkhand: राज्य सरकार खेलो झारखंड के माध्यम से 50 लाख से अधिक स्कूली छात्रों के लिए एक मेगा स्पोर्टिंग इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Khelo Jharkhand to identify talented players from among 50 lakh school students
Khelo Jharkhand - फोटो : Khelo Jharkhand

विस्तार

Khelo Jharkhand: केंद्र सरकार के अभियान खेलो इंडिया की तर्ज पर अब झारखंड सरकार भी खेलो झारखंड अभियान शुरू करने जा रही है। खेलो झारखंड अभियान पांच नवंबर से शुरू होगा और 15 दिसंबर, 2022 तक चलेगा। अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार खेलो झारखंड के माध्यम से 50 लाख से अधिक स्कूली छात्रों के लिए एक मेगा स्पोर्टिंग इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

इससे स्कूली स्तर पर ही नवोदित प्रतिभाओं की पहचान करने में सहायता मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्कूल से उच्च माध्यमिक स्तर तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खेलो झारखंड के तहत अपने खेल और कौशल को सुधारने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और जयपाल सिंह मुंडा, विमल लकड़ा, निक्की प्रधान और सलीमा टेटे जैसे हॉकी सितारों सहित कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सृजन और उद्भव हुआ है। राज्य के 35,000 से अधिक प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, आवासीय और अन्य श्रेणी के स्कूलों जैसे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और मॉडल संस्थानों के लिए मेगा इवेंट आयोजित करने की जिम्मेदारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) को सौंपी गई है। 

 

जेईपीसी की निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा कि खेल आयोजन का उद्देश्य विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति करना है जैसे कि नवोदित प्रतिभा की पहचान करना और उनके कौशल को बढ़वा देना और स्कूलों में खेल गतिविधि को बढ़ावा देना। खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व गुणवत्ता, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को विकसित करने में मदद करते हैं।  वहीं, जेईपीसी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी और शारीरिक शिक्षा और खेल के प्रभारी धीरेसेन ए सोरेंग ने कहा कि खेल आयोजन में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कुल 50,05,638 छात्रों के भाग लेने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झारखंड में 123 दिवसीय बोर्डिंग केंद्र, 34 आवासीय खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और भारतीय खेल प्राधिकरण का एक केंद्र है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती और तीरंदाजी सहित प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जाएगा। पहली श्रेणी में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दूसरी श्रेणी में मिडिल स्कूल कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता होगी। इसका आयोजन स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर किया जाएगा। तीसरे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों के बीच प्रतियोगिता होगी, जो स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। अंत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 19,446 प्राथमिक विद्यालय, 13,660 माध्यमिक विद्यालय, 1,826 माध्यमिक और 510 उच्च माध्यमिक विद्यालय भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed