फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala SSLC Result 2021 DHSE Kerala 10th Result Direct Link

केरल बोर्ड: 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 99.47 फीसदी विद्यार्थी पास

Wed, 14 Jul 2021 02:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 14 Jul 2021 02:28 PM IST
सार

  • केरल बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा में 99.47 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन
Kerala SSLC Result 2021 DHSE Kerala 10th Result Direct Link
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा में 99.47 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने दोपहर 2 बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट्स
-keralapareekshabhavan.in,
-sslcexam.kerala.gov.in,
-results.kite.kerala.gov.in,
-results.kerala.nic.in

इसे भी पढ़ें-हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2021: 5 चरणों में ऐसे देखें अपना 12वीं का रिजल्ट, 92.7 फीसदी विद्यार्थी पास
विज्ञापन



आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल जहां दूसरे राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं केरल बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिकि वेबसाइट keralapareekshabhavan.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल कुल 4,22,226 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिनमें से 4,19,651 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। इस साल के रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed