{"_id":"5ef4143e8ebc3e430e3405b6","slug":"kerala-class-sslc-result-2020-date-released-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala SSLC result 2020: इस दिन घोषित होंगे नतीजे, जरूरी तिथि आई सामने","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala SSLC result 2020: इस दिन घोषित होंगे नतीजे, जरूरी तिथि आई सामने
Thu, 25 Jun 2020 08:54 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:54 AM IST
सार
- 30 जून को परीक्षा के परिणाम जारी होंगे।
- केरल की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in है
- पिछले साल, 4,31,762 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हायर सेकेंडरी शिक्षा विभाग, (DHSE- Department of Higher Secondary Education) केरल 30 जून को एसएसएलसी परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एसएसएलसी परीक्षा में शामिल हुए लगभग 4.22 लाख छात्र वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। केरल की ऑफिशियल वेबसाइट keralaresults.nic.in है।
विज्ञापन
जिन परीक्षाओं को मार्च में स्थगित किया गया था, वे मई में सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों को बनाए रखते हुए आयोजित किए गए थे। परिणाम की घोषणा न केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, बल्कि केरल सरकार हर साल विभिन्न साझेदार वेबसाइटों kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, prd.kerala.gov.in, educationkerala.gov.in के साथ परिणाम साझा करता है। इसके अलावा परिणाम उनके आधिकारिक ऐप, "सफालम" पर भी उपलब्ध होंगे ये ऐप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पिछले साल, 4,31,762 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.84 था जो 2018 के 95.98 की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक था।
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों के अनुसार यह उनके लिए एक नया अनुभव था। जब छात्रों से और शिक्षकों से उनके अनुभव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि “मास्क में परीक्षा के लिए आना हमारे लिए एक नया अनुभव है। आम तौर पर, हम एक साथ बैठते हैं पर इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। हमने अपने सहपाठियों को लंबे समय के बाद देखा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X