फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KB Shyam from IIIT Bengluru got job offer of 60 lacks from Google, Shares tips to get job there

भारत के इस छात्र को गूगल ने दिया साठ लाख का पैकेज, जानें यहां कैसे पा सकते हैं नौकरी

Sun, 30 Jun 2019 12:35 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 30 Jun 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
KB Shyam from IIIT Bengluru got job offer of 60 lacks from Google, Shares tips to get job there
केबी श्याम - फोटो : facebook

गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की नामी कंपनियों में काम करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है। खासतौर पर वे युवा जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या कर चुके हैं, उनके लिए ऐसी कंपनियों से जॉब ऑफर मिलना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। लेकिन अगर किसी स्टूडेंट के पास इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा होते ही ऐसी किसी कंपनी से ऑफर आ जाए, तो क्या कहेंगे? जाहिर है कि ऑफर पाने वाले की खुशी जैसे सातवें आसमान पर होगी। ऐसा ही हुआ है भारत के एक स्टूडेंट के साथ।

विज्ञापन


भारत के एक स्टूडेंट केबी श्याम को उनका कोर्स पूरा होते ही गूगल ने 60 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफर की है। जानें कौन हैं केबी श्याम, कहां से की है पढ़ाई और क्यों मिला उन्हें ये ऑफर...

विज्ञापन

केबी श्याम ने आईआईआईटी बेंगलुरू से पढ़ाई पूरी की है। यहां से उन्होंने पांच साल का एमटेक (डुअल डिग्री कोर्स) किया है। मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले केबी श्याम ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया है कि गूगल में जॉब पाकर वह बेहद उत्साहित हैं। अब वह गूगल का हिस्सा बनकर इसी साल (2019) अक्टूबर में पोलैंड जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र गूगल क्लाउड (Google cloud) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 95.2 फीसदी अंक हासिल किए थे। 

केबी श्याम ने बताया कि वह प्रोग्रामिंग की प्रतियोगिता में भी शामिल हो चुके हैं। इससे उन्हें गूगल के टेस्ट की तैयारी करने में काफी मदद मिली। बताया कि उनकी टीम आदित्य पालीवाल और सिमरन दोकाना के साथ उन्होंने ACM-ICPC (Inter-collegiate competition) फाइनल तक का सफर तय किया था। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 128 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसे प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता का ओलिंपिक भी कहा जाता है।

बता दें कि केबी श्याम वर्ष 2018 में फेसबुक के साथ इंटर्नशिप भी कर चुके हैं। तब वह कॉलेज के फोर्थ इयर में थे। उन्होंने लंदन जाकर ये इंटर्नशिप की थी। 

गूगल, फेसबुक जैसी कंपनियों में नौकरी की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को दी ये सलाह

हमारे देश में ऐसे स्टूडेंट्स की कमी नहीं है जो गूगल, फेसबुक जैसी कंपनियों में नौकरी पाना चाहते हैं। लेकिन ये नहीं समझ पाते कि इसके लिए उनकी तैयारी कैसी होनी चाहिए। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए केबी श्याम ने ये सलाह दी है... 

  • अगर आप कंप्यूटर साइंस की फंडामेंटल चीजों को समझते हैं, तो प्रॉब्लम सॉल्विंग पर भी काम करें। इसके बाद आप किसी भी प्रतियोगिता में आगे निकल सकते हैं।
     
  • जो स्टूडेंट्स गूगल में नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें प्रोग्रामिंग के लिए होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग जरूर लेना चाहिए। इससे उन्हें गूगल में होने वाले इंटरव्यू की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed