Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइटों से करें चेक
KSEAB SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) कल यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KSEAB Karnataka SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) कल यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पारी में 10:30 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने अब परीक्षा के रिजल्ट की डेट और तारीख का एलान कर दिया है। यह कल यानी 08 मई को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे रिजल्ट लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा।
KSEAB SSLC परिणाम 2023 में जिन विवरणों का उल्लेख किया जाएगा, उनमें छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, विषय, प्रत्येक पेपर के आंतरिक और बाहरी अंक, कुल अंक, ग्रेड, योग्यता की स्थिति और ग्रेड औसत शामिल हैं।
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम अंतरिम होगा और छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कर्नाटक कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्राप्त करना होगा। पिछले साल, कर्नाटक बोर्ड ने 19 मई, 2022 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया था। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.20 प्रतिशत और लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.3 प्रतिशत रहा था।
कमेंट
कमेंट X