फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC result 2023 to be declared Check at karresults.nic.in

Karnataka SSLC Result 2023: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइटों से करें चेक

Sun, 07 May 2023 05:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 05:41 PM IST
सार

KSEAB SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) कल यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
Karnataka SSLC result 2023 to be declared Check at karresults.nic.in
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

KSEAB Karnataka SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) कल यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित करेगा। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों  kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकेंगे। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पारी में 10:30 बजे से 01:30 बजे तक आयोजित की गई थी। बोर्ड ने अब परीक्षा के रिजल्ट की डेट और तारीख का एलान कर दिया है। यह कल यानी 08 मई को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे रिजल्ट लिंक को सक्रिय कर दिया जाएगा।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

KSEAB SSLC परिणाम 2023 में जिन विवरणों का उल्लेख किया जाएगा, उनमें छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, विषय, प्रत्येक पेपर के आंतरिक और बाहरी अंक, कुल अंक, ग्रेड, योग्यता की स्थिति और ग्रेड औसत शामिल हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम अंतरिम होगा और छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कर्नाटक कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्राप्त करना होगा। पिछले साल, कर्नाटक बोर्ड ने 19 मई, 2022 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया था। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.20 प्रतिशत और लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.3 प्रतिशत रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed