{"_id":"610e9a1b8ebc3e75171ca0ef","slug":"karnataka-sslc-result-2021-date-kseeb-class-10-result-likely-by-august-10-on-karresults-nic-in-updates-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: 10 अगस्त को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: 10 अगस्त को जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Sat, 07 Aug 2021 08:41 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:41 PM IST
सार
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से 10 अगस्त को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से 10 अगस्त को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विभिन्न रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से 10 अगस्त को दसवीं का परिणाम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseeb.kar.nic.in पर जारी होगा। आपको बता दें कि बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना महामारी के दौरान ही कराया था। बोर्ड द्वारा कई बार दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद आखिर में 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई के बीच 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मेघालय: अगस्त मध्य से खुल सकते हैं स्कूल- कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल करीब 8 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट की आंसर की जारी कर चुका है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के आधिकारिक तारीख की घोषणा का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को निर्देश: 2011 में बंद हुए स्कूलों के शिक्षकों को वेतन का 70 फीसदी भुगतान करें
ऐसे देख सकेंगे दसवीं कक्षा का परिणाम
-सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
कमेंट
कमेंट X