फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka SSLC 2020 Exams are beginning from June 25th today know all details

Karnataka SSLC 2020: आज से शुरू हुईं 10वीं की शेष परीक्षा, 8.5 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

Thu, 25 Jun 2020 08:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 25 Jun 2020 08:24 AM IST
सार

  • इस साल लगभग 8.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
  • छात्रों को अपने घर के पास केंद्रों को चुनने का विकल्प दिया गया है। 
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन
Karnataka SSLC 2020 Exams are beginning from June 25th today know all details

विस्तार

कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 25 जून यानी आज से शुरू हो रही है। बता दें, ये परीक्षा आज राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं परीक्षा के दौरान छात्रों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सावधानी के साथ परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए कई मॉक ड्रिल, निरीक्षण किए गए और केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दौरान हर समय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। महामारी के प्रकोप के कारण कुछ परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई थी। उनके लिए केंद्र आज सुबह 7:30 बजे खोले जाएंगे और 25 जून से 4 जुलाई 2020 तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


24 जून को, शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने परीक्षा के बारे में बात करते हुए बताया कि हमने यह निर्णय छात्रों के हित में लिया है। ये फैसला विशेषज्ञों, विपक्षी नेताओं और अन्य लोगों से सलाह लेने के बाद भी किया गया है। इसके लिए 
हमने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं और स्वास्थ्य विभाग ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उनका पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के सीएम ने कई स्कूलों का दौरा किया और उन केंद्रों का निरीक्षण, जो छात्रों को आवंटित किए गए हैं। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के परिसर के पास जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस को केंद्रों के पास भीड़ से बचने के लिए नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed