फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Secondary Education Examination Board released Karnataka SSLC Date Sheet for the year 2023

Karnataka SSLC 2023 Date sheet: कर्नाटक बोर्ड ने जारी की हाईस्कूल परीक्षा की डेटशीट, छात्र यहां करें चेक

Mon, 31 Oct 2022 11:33 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 31 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने डेट शीट को अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Karnataka Secondary Education Examination Board released Karnataka SSLC Date Sheet for the year 2023
Karnataka SSLC Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karnataka SSLC Exam 2023: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (Karnataka Secondary Education Examination Board) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा अगले साल अप्रैल महीने में शुरू होगी। बोर्ड ने एसएसएलसी 10वीं का टाइम टेबल अपने आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जारी किया है।

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
कर्नाटक कक्षा 10 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। एसएसएलसी परीक्षा समय सारिणी में किसी भी तरह की आपत्ति के मामले में उम्मीदवार 29 अक्तूबर से 28 नवंबर 2022 तक dpikseeb@gmail.com पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा अनंतिम है और बोर्ड परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो सकता है। राज्य के शिक्षा मंत्री, बीसी नागेश ने डेट शीट को अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Karnataka SSLC Date Sheet 2023: ऐसे चेक करें शेड्यूल

  • सबसे पहले छात्र कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SSLC 2023 डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के साथ ही डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डेटशीट को डाउनलोड करें।
  • इसकी एक प्रति अपने पास रख लें।

 

विज्ञापन

पिछली बार 8 लाख छात्र हुए थे शामिल
इससे पहले कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से शुरू हुई और 11 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुई थी। कक्षा 10 एसएसएलसी परीक्षा 2022 के लिए आठ लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि डेट शीट में एसएसएलसी टाइमिंग भी शामिल है। कुछ पेपरों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि एक पेपर के लिए यह दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed