फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka School Education Department issued the KARTET Hall ticket 2022 on October 26 in the digital format

KARTET Hall Ticket 2022: कर्नाटक टीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, छात्र ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 27 Oct 2022 10:47 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 27 Oct 2022 10:47 AM IST
सार



KARTET Hall Ticket 2022: कर्नाटक टीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी हो चुका है।  छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Karnataka School Education Department issued the KARTET Hall ticket 2022 on October 26 in the digital format
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

KARTET Hall Ticket 2022:  कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने  KARTET का हॉल टिकट 2022 डिजिटल प्रारूप में जारी किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


कर्नाटक टीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।  एक बार जब उम्मीदवार कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड कर लेते हैं, तो उन्हें उस पर दर्ज विवरणों की जांच करनी चाहिए, जैसे नाम, फोटोग्राफ, साइन, परीक्षा तिथि, परीक्षा डिटेल आदि।
विज्ञापन


KARTET Hall Ticket 2022: दो पालियों में होगी परीक्षा 
 
KARTET 2022 परीक्षा 6 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा पेपर  दूसरे सत्र में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


KARTET हॉल टिकट 2022: ऐसे करें डाउनलोड 
 
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले कर्नाटक स्कूल शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kar.nic.in पर लॉग इन करें।
  • परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  •  हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • हॉल टिकट के सभी विवरण चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed