फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka govt to decide on conducting SSLC exam on May 18

जानिए कर्नाटक में कब होंगी दसवीं कक्षा की परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी यह जानकारी

Sat, 16 May 2020 03:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Karnataka govt to decide on conducting SSLC exam on May 18
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक सरकार दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सोमवार को अहम जानकारी देगी। सरकार 18 मई को दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर सकती है। इस बात की जानकारी सूबे के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने दी है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि सरकार सोमवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षाओं को लेकर अहम घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि एसएसएलसी परीक्षाओं को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। इसमें कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा के दौरान उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी। इस बैठक में ही यह फैसला लिया जाएगा कोरोना वायरस के मद्देनजर जो स्थिति पैदा हुई है उसके चलते किस तरह से दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कराना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करनी होगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए थर्मल स्कैनर लगाने होंगे। इसके अलावा परीक्षाओं के आयोजन के लिए विद्यार्थियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था करनी होगी। इन सभी बातों पर सोमवार को होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed