फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka govt school headmaster in Gadag heckled by some people over essay competition on Prophet Muhammad

Controversy: पैगंबर पर निबंध प्रतियोगिता करवाना हेड मास्टर को पड़ा भारी, जांच के आदेश जारी

Wed, 28 Sep 2022 04:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 04:51 PM IST
सार

Karnataka Controversy: पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को भारी पड़ गया है। 

विज्ञापन
Karnataka govt school headmaster in Gadag heckled by some people over essay competition on Prophet Muhammad
पढ़ाई करते छात्र (सांकेतिक चित्र) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करना कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल के हेड मास्टर को भारी पड़ गया है। समुदाय विशेष के कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हेड मास्टर से बदसलूकी की और उसके खिलाफ धर्मांतरण को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दरअसल, कर्नाटक के गडग जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता को लेकर कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा मामला : प्रखंड शिक्षा अधिकारी

प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने मीडिया से कहा कि मैं प्रधानाध्यापक और छात्रों से शिकायत की प्रति और जानकारी प्राप्त करूंगा और जानकारी राज्य शिक्षा विभाग के उप निदेशक को भेजूंगा।  

विज्ञापन

नुपुर शर्मा के बयान पर जमकर हुआ था बवाल

इस साल की शुरुआत में, एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब छिड़ गया जब तत्कालीन भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा ने टिप्पणी से खुद को दूर किया और कहा कि प्रवक्ता का सरकार में कोई पद नहीं है। पार्टी की ओर से उन्हें निष्कासित करते हुए प्रवक्ता पद से भी हटा दिया था। इस मामले में सरकार को वैश्विक समुदाय से भी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed