Karnataka: शिक्षा मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, छात्र व अभिभावकों ने स्कूल और कॉलेज बंद करने की मांग की
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रों व अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से स्कूल व कॉलेजों को बंद करनी की मांग की है। सभी ने ऑनलाइन शिक्षण पर जोर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश के कोरोना संक्रमित होने के बाद से राज्य के छात्र व अभिभावक स्कूलों को बंद करने की मांग कर रहे हैं। बीते शनिवार 1 जनवरी, 2022 को बी सी नागेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सूचना दी है कि वह सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए जरूरी दवाएं ले रहे हैं। उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया है जो उनके संपर्क में आए थे, वह अपना कोविड-19 टेस्ट जल्द से जल्द कराएं।
I've tested positive for COVID-19 today with mild symptoms. I have quarantined myself and taking all the necessary precautions and medication required.
विज्ञापन
I would request those who came in contact with me to get themselves tested at the earliest. — B.C Nagesh (@BCNagesh_bjp) January 1, 2022
ऑनलाइन हो कक्षाओं का संचालन
कर्नाटक राज्य में शिक्षा मंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई छात्र व अभिभावकों ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकारी स्कूलों को बंद करने की मांग की। कई लोगों ने उनके ट्वीट के बाद अपने संदेश साझा करते हुए लिखा है कि राज्य में कोरोना से छात्रों के बचाव के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जाना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों ने दावा किया कि राज्य में विभिन्न स्कूल छात्रों को जबरन स्कूल आने के लिए कह रहे हैं। इसलिए, राज्य में यह काफी जरूरी हो जाता है कि फिर से छात्रों की ऑनलाइन गतिविधियों के तहत शिक्षण व्यवस्था को संचालित किया जाए। स्कूल व कॉलेज में बसों से जाने वाले कई छात्रों ने शिक्षा मंत्री बी सी नागेश से कक्षाओं में बैठकर होने वाली क्लास को स्थगित करने का अनुरोध किया है।
Get well soon sir...
— A Common Man (@SainjeloJ) January 1, 2022
Time to rethink about schools,,,, numbers don't look good for Bengaluru.. time that you take this seriously, not a child's play while you have the Gov't's medical attention not all common people have the medical infra will be under stress soon
स्कूलों को बंद करने के लिए इंतजार न करें
महेश नाम के शख्स ने लिखा कि शिक्षा मंत्री अब स्कूलों को बंद करने के लिए किस बात का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कोरोना का सकारात्मकता दर एक फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। उन सभी छात्रों ने जिन्होंने वैक्सिन नहीं ली है, उनके लिए यह खतरनाक स्थिति है। हमें जानकारी नहीं है कि कोरोना वायरस भविष्य में किस तरह से शरीर पर असर करेगा, इसलिए बेहतर होगा कि जोखिम न लें और स्कूलों को बंद करने का तुरंत फैसला लें।
Sir, Take care. But what for you are waiting to close schools?. Positivity rate also increased more than 1%. Why taking risk on children's who are unvaccinated. We don't know what this unnatural virus does in future even if it is mild in nature. Pls don't take risk.
— Mahesh (@Mahesh98508207) January 2, 2022
राज्य में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
कर्नाटक राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले हफ्ते की तुलना में, 241 ज्यादा मामले एक हफ्ते में दर्ज हुए हैं। रविवार को राज्य में अब तक 1,187 कोरोना के मामले दर्ज हो चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X