फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka 2nd PUC, SSLC results 2020 to be declared by July- August, says minister

कर्नाटक: शिक्षा मंत्री ने कहा, एसएसएलसी परीक्षा के नतीजे जुलाई-अगस्त तक हो सकते हैं जारी

Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Karnataka 2nd PUC, SSLC results 2020 to be declared by July- August, says minister
परीक्षा - फोटो : पेक्सेल्स

कर्नाटक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने सोमवार को कहा कि सूबे के सेकेंड्री प्री-यूनिवर्सिटी और सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे जुलाई के आखिरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में जारी हो सकते हैं। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के वक्त भी दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को सामान्य पदोन्नति देने की बजाय परीक्षा कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए सीबीएसई ने भी दसवीं और बारहवीं की जुलाई में होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं को कराने का फैसला लिया है। वहीं, तेलंगाना और तमिलनाडु एवं पुडुचेरी ने कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Kerala SSLC Result 2020: 30 जून को जारी होगा केरल एसएसएलसी का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर देखें परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री का कहना है कि जिन निजी स्कूलों ने फीस बढ़ाई है उनके खिलाफ शिकायत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फीस बढ़ाने को लेकर 1150 स्कूलों की शिकायतें मिली हैं। इनमें से  450 के खिलाफ शिकायत हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि हमने इसे लेकर एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है जिसमें  मिलने वाली शिकायतों पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालवाड़ियों को खोलने का फैसला 5 जुलाई के बाद लिया जाएगा। फिलहाल किसी भी बालवाड़ी के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed