Karnataka 2nd PUC Exams: कर्नाटक सेकंड पीयूसी परीक्षा समाप्त, इस समय जारी होंगे बोर्ड एग्जाम रिजल्ट
Karnataka 2nd PUC Exams Result 2023: कर्नाटक सेकंड पीयूसी यानी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब लाखों छात्रों को बोर्ड परीक्षा यानी सेकंड पीयूसी के परिणाम के जारी होने का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka 2nd PUC Exams Result 2023: कर्नाटक सेकंड पीयूसी यानी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब लाखों छात्रों को बोर्ड परीक्षा यानी सेकंड पीयूसी के परिणाम के जारी होने का इंतजार है। कर्नाटक सेकंड पीयूसी परिणाम 2023 मई में जारी होने की उम्मीद है।
प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने अभी तक कर्नाटक कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले परिणाम के रुझानों के अनुसार, परिणाम मई में जारी होने की उम्मीद है। जो छात्र कर्नाटक द्वितीय पीयूसी में उपस्थित हुए हैं, उन्हें परिणाम तिथि पर नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों- karresults.nic.in और pue.kar.nic.in की जांच करते रहने की आवश्यकता है।
Karnataka 2nd PUC 7.27 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
पीयूई कर्नाटक ने नौ से 29 मार्च, 2023 तक दूसरी पीयूसी परीक्षा आयोजित की। इस साल, 5,716 कॉलेजों के 7.27 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक पीयूसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसे एक्सेस करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम के साथ, कर्नाटक सेकेंड पीयूसी टॉपर्स 2023 भी जारी किया जाएगा। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम रुझानों के अनुसार, परिणाम चार सप्ताह के भीतर घोषित किया जाता है।
Karnataka 2nd PUC पिछले साल अप्रैल-मई में हुई थी परीक्षा
बीते साल कर्नाटक सेकंड पीयूसी 16 अप्रैल से 04 मई, 2022 तक आयोजित किया गया था और परिणाम 18 जून को जारी किया गया था। परिणाम रुझानों के अनुसार, कुल 61.88 प्रतिशत छात्र सेकंड पीयूसी, कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण हुए। 2019 में, परीक्षाएं एक मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं और परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 2020 में, COVID के कारण परीक्षा में देरी हुई। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 69.20 प्रतिशत दर्ज किया गया, विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण प्रतिशत 67.28 प्रतिशत, वाणिज्य- 65.52 प्रतिशत, कला- 41.27 प्रतिशत रहा।
कमेंट
कमेंट X