Karnataka 2nd PUC Exams: कर्नाटक सेकंड पीयूसी का टाइम-टेबल जारी, परीक्षा नौ मार्च से होगी
Karnataka 2nd PUC Exams: कर्नाटक सेकंड पीयूसी का टाइम-टेबल जारी, परीक्षा नौ मार्च से होगी
विस्तार
Karnataka 2nd PUC Exams: प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग, कर्नाटक ने सेकंड पीयूसी परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। सेकंड प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (पीयूसी) परीक्षा नौ मार्च से शुरू होगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने ट्वीट कर सेकंड पीयूसी फाइनल परीक्षा टाइम-टेबल 2023 को जारी करने की जानकारी दी है। बीसी नागेश ने ट्वीट कर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल सेकंड पीयूसी वार्षिक परीक्षा की फाइनल टाइम-टेबल शेयर भी किया है। परीक्षा नौ मार्च से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
ದ್ವಿತೀಯ ಪಿಯುಸಿ ವಾರ್ಷಿಕ ಪರೀಕ್ಷೆಯ ಅಂತಿಮ ವೇಳಾಪಟ್ಟಿಯನ್ನು ಪ್ರಕಟಿಸಲಾಗಿದೆ.
— B.C Nagesh (@BCNagesh_bjp) November 28, 2022
2023ರ ಮಾರ್ಚ್ 9ರಿಂದ ಮಾರ್ಚ್ 29ರ ವರೆಗೆ ಪರೀಕ್ಷೆ ನಡೆಯಲಿವೆ. #2ndPucExam2023 pic.twitter.com/y9OnR98UKD
कमेंट
कमेंट X