फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kallakuruchi class 12th student death hostel didn't have a license, wasn't registered under Hostels Act

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची में मृत छात्रा के हॉस्टल के पास नहीं मिला लाइसेंस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की जांच

Thu, 21 Jul 2022 07:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 07:32 PM IST
सार

कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी।

विज्ञापन
Kallakuruchi class 12th student death hostel didn't have a license, wasn't registered under Hostels Act
कल्लाकुरिची में 12वीं की छात्रा की मौत का मामला। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 12वीं की छात्रा की मौत के मामले में जांच जारी है। गुरुवार को तमिलनाडु बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सरण्या जयकुमार ने बताया कि विस्तृत जांच में यह बात पता चली है कि हॉस्टल के पास लाइसेंस नहीं था। इसे हॉस्टल एक्ट के तहत पंजीकृत भी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि इस हॉस्टल में 83 लड़के और 24 लड़कियों रहती हैं। 

विज्ञापन

छात्रावास अधिनियम के तहत पंजीकरण जरूरी
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सरण्या जयकुमार ने आगे कहा कि तमिलनाडु में किसी भी प्राइवेट हॉस्टल को छात्रावास अधिनियम के तहत पंजीकृत होना चाहिए। यह एक चेतावनी है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और निजी छात्रावासों को अधिनियम के तहत लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, और इसे जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित करवाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित रूप से सामने आया कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

जमकर हिंसा भड़की थी
इस मामले को लेकर इलाके में जमकर हिंसा भड़की थी। छात्रा की मौत से नाराज लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और स्कूल तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी यहां भी नहीं रुके और उन्होंने स्कूल बसों को आग के हवाले कर दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। 

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष करेंगे जांच
उधर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को कल्लाकुरिची जाएंगे। वहां वे संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत की पड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed