IIT, NIT व अन्य सरकारी संस्थानों मे प्रवेश के लिए यहां जल्द करें रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) और अन्य सरकारी व सहायता प्राप्त संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन व च्वाइस भरने का आज अंतिम मौका है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग के पहले राउंड की रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज, 25 जून 2019 को समाप्त हो रही है। अभ्यर्थियों ने अगर ये प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके पास शाम 5 बजे तक का समय है।
रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग के लिए अभ्यर्थी जॉइंट सीट ऐलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in विजिट कर सकते हैं। दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हुई थी।
जेईई मेन 2019 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी इसके जरिये एनआईटी व अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन वे आईआईटीज के लिए आवेदन नहीं कर पायेंगे। आदि में आवेदन नहीं कर पाएंगे। जबकि जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी आईआईटीज समेत सभी प्रतिभागी संस्थानों में सीट आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें च्वाइस फिलिंग
- जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जोसा 2019 कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई मेन या एडवांस्ड का एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर लॉग-इन करें।
- च्वाइस फिलिंग के लिए मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- फीस पेमेंट करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- अभ्यर्थियों को सीट लॉक करने का सिर्फ एक ही मौका दिया जाएगा।
- एक बार च्वाइस लॉक कर दिया तो आप इसमें कोई बदलाव नहीं कर पायेंगे।
- च्वाइस भरे बिना आपक जोसा काउंसलिंग में हिस्सा ही नहीं ले पायेंगे।
बता दें कि जो छात्र - छात्राएं निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी च्वाइस नहीं भर पाएंगे, वे इस शैक्षिक सत्र में दाखिला नहीं ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद ही सीटों का आवंटन शुरू होगा। फीस का भुगतान भी जरूरी होगा। अंत में आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य दस्तावेजों को तय समय में वेरिफाई भी कराना होगा।
जोसा द्वारा कुल 7 राउंड्स में काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आर्किटेक्चर ऐप्टिट्यूड टेस्ट यानी एएटी (AAT) के लिए आवेदन किया था, उनके लिए पंजीकरण 21 जून से शुरू हुआ।
JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग के पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
JoSAA काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X