फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST 2023 Class 9 result released know how to check at nvsadmissionclassnine.in

JNVST Result 2023: नवोदय विद्यालय कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करे चेंक

Wed, 22 Mar 2023 08:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

NVS JNVST Result 2023: जेएनवीएसटी कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन
JNVST 2023 Class 9 result released know how to check at nvsadmissionclassnine.in
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNVST 2023 Result: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा (JNVST 2023) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट - nvsadmissionclassnine.in पर जेएनवीएसटी 9वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

छात्र और उनके माता-पिता उम्मीदवार के पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके जेएनवी कक्षा नौवीं का प्रवेश परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रायचूर (कर्नाटक), बैंगलोर ग्रामीण (कर्नाटक), कुरनूल (आंध्र प्रदेश), आदिलाबाद (तेलंगाना) और रंगा रेड्डी (तेलंगाना) के लिए JNVST कक्षा 9 के परिणाम रोक दिए गए हैं। उपयुक्त समय पर इनके लिए परिणाम समिति की ओर से जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionclassnine.in  पर जाएं।
  • अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • JNVST कक्षा 9 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  •  रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में 9वीं कक्षा के लिए एडमिशन का नोटिफिकेशन 5 सितंबर 2022 को जारी किया था। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चली थी। वर्तमान में, 650 जवाहर नवोदय विद्यालय 27 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत हैं।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01.05.2008 और 30.04.2010 (दोनों दिन शामिल) के बीच होना चाहिए। ओबीसी सहित (केंद्रीय सूची), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की श्रेणियां यह सभी पर लागू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed