University Grants Commission: जेएनयू के कुलपति प्रो एम जगदीश कुमार यूजीसी के नए चेयरमैन बनाए गए
M Jagadesh Kumar appointed as the Chairman of UGC: जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ख्यातनाम उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलपति के तौर पर प्रो जगदीश कुमार का कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। हालांकि, उनके कार्यकाल में जेएनयू में आतंक रोधी पाठ्यक्रम, सीयू सीईटी आधारित प्रवेश प्रक्रिया समेत काफी बदलाव देखने को मिले हैं। प्रो. एम जगदीश कुमार का मुख्य कार्यकाल 26 जनवरी, 2020 को ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक योग्य उम्मीदवार के चुने जाने तक कार्यवाह कुलपति के तौर पर पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।
आईआईटी फैकल्टी से यूजीसी चेयरमैन तक
प्रो एम जगदीश कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी, मद्रास से एमएस और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने के बाद प्रोफेसर कुमार, आईआईटी खड़गपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर और आईआईटी दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। प्रोफेसर जगदीश कुमार को जनवरी 2016 में जेएनयू का कुलपति बनाया गया था। अब 2022 में प्रोफेसर कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है।
जेएनयू में विवादों से रहा नाता
कुलपति के तौर पर प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। पहला विवाद, उनकी नियुक्ति के ठीक एक हफ्ते बाद ही संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल की फांसी के खिलाफ छात्रों के एक समूह की ओर से जेएनयू में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर हुआ था। कई बार समूह विशेष के छात्रों ने कुलपति आवास को प्रदर्शन के नाम पर घेरे रखा और 2019 में जेएनयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री को पर छात्रों ने छह घंटे से अधिक समय तक निकलने नहीं दिया था। इस मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था।
शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने की पुष्टि
विशेष रूप से, यूजीसी चेयरमैन बनाए जाने से पहले प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का नाम IIT दिल्ली के अगले निदेशक की दौड़ में भी चल रहा था। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रोफेसर एम जगदीश कुमार को यूजीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रो डीपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली था पद
यूजीसी अध्यक्ष का पद सात दिसंबर, 2020 को प्रोफेसर डीपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली ही था। प्रोफेसर डीपी सिंह ने यूजीसी चेयरमैन के तौर पर 2018 में कार्यभार संभाला था। इसके अलावा, उच्च शिक्षा नियामक के उपाध्यक्ष का पद भी खाली है। मंत्रालय ने अभी तक जेएनयू में नए कुलपति की नियुक्ति नहीं की है।
जेएनयू के कुलपति के लिए पात्रता और वेतन
जेएनयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और इसके कुलपति पद के लिए उम्मीदवार को किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त अकादमिक, शोध संस्थान या प्रशासनिक संगठन में 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी हैं। हालांकि, अधिक अनुभवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इस पद पर प्रति माह 2,10,000 रुपये का भुगतान किया जाता है, साथ ही 1,12,500 रुपये के विशेष भत्ते और अन्य सामान्य भत्ते भी दिए जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X