JNU VC Tweets Controversy: जेएनयू वीसी ने नकारे विवादित ट्वीट के आरोप,बोलीं- मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं
JNU VC Prof Pandit denies having Twitter account: प्रोफेसर पंडित के नाम पर बने एक असत्यापित ट्विटर अकाउंट के विवादित ट्वीट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन पर निशाना साधा था। अब मामले में स्पष्टीकरण देते हुए प्रोफेसर पंडित ने ट्विटर अकाउंट होने की बात को ही नकार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित भी अपनी नियुक्ति के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। हालिया उनके नाम पर बने एक असत्यापित ट्विटर अकाउंट के विवादित ट्वीट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन पर निशाना साधा था। अब मामले में स्पष्टीकरण देते हुए प्रोफेसर पंडित ने आरोपों को नकार दिया है।
मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं- प्रो पंडित
नियुक्ति के एक दिन बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रोफेसर पंडित ने अपने नाम पर बने विवादास्पद ट्विटर अकाउंट से दूरी बनाते हुए कहा कि मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं। साथ ही जिस अकाउंट से विवादित ट्वीट किए गए हैं, वह भी मेरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी ने मेरी गलत छवि बिगाड़ने के लिए किया होगा।
कई विवादित पोस्ट की गई थी
प्रो पंडित के कथित ट्विटर अकाउंट से लगातार कई विवादित पोस्ट की गईं थीं। इन पोस्ट में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को संगठित भारत के लिए जायज ठहराना, जेएनयू के प्राध्यापकों की नक्सलियों के समूह से तुलना करना, जेएनयू के छात्रों को अराजकतावादी बताना, किसान आंदोलन को देशद्रोहियों की साजिश बताना, किसान नेताओं को परजीवी और बिचौलिया बताना, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सेंट स्टीफंस जैसे संस्थानों को सांप्रदायिक बताकर उनकी फंडिंग रोकने की मांग तक की गई थी।
चीन से लेकर कांग्रेस नेतृत्व और आप संयोजक भी रहे निशाने पर
इतना नही नहीं, प्राेफेसर पंडित के नाम पर बने अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना और उन्हें वोट नहीं देने की मांग भी की गई थी। इसके अलावा चीन की नीतियों के विरोध में लगातार ट्वीट्स किए गए थे।
डिलीट हुआ ट्विटर अकाउंट
विवाद के बीच, जेएनयू की नई कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित के नाम पर बनाया गया अकाउंट मंगलवार देर शाम तक डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, बतौर कुलपति उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद इस अकाउंट के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ते हुए 500 से 5000 हो गए थे। उनके नाम पर बना ट्विटर हैंडल @SantishreeD को ट्विटर द्वारा वेरीफाइड भी नहीं किया गया था।
कमेंट
कमेंट X