फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU VC Tweets Controversy Professor Santishree Dhulipudi Pandit denies having Twitter account

JNU VC Tweets Controversy: जेएनयू वीसी ने नकारे विवादित ट्वीट के आरोप,बोलीं- मेरा कोई ट्विटर अकाउंट नहीं

Wed, 09 Feb 2022 09:52 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 09:52 AM IST
सार

JNU VC Prof Pandit denies having Twitter account: प्रोफेसर पंडित के नाम पर बने एक असत्यापित ट्विटर अकाउंट के विवादित ट्वीट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन पर निशाना साधा था। अब मामले में स्पष्टीकरण देते हुए प्रोफेसर पंडित ने ट्विटर अकाउंट होने की बात को ही नकार दिया है। 

विज्ञापन
JNU VC Tweets Controversy Professor Santishree Dhulipudi Pandit denies having Twitter account
JNU VC Professor Santishree Dhulipudi Pandit - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित भी अपनी नियुक्ति के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। हालिया उनके नाम पर बने एक असत्यापित ट्विटर अकाउंट के विवादित ट्वीट के स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन पर निशाना साधा था। अब मामले में स्पष्टीकरण देते हुए प्रोफेसर पंडित ने आरोपों को नकार दिया है। 

विज्ञापन

मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं- प्रो पंडित

नियुक्ति के एक दिन बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में प्रोफेसर पंडित ने अपने नाम पर बने विवादास्पद ट्विटर अकाउंट से दूरी बनाते हुए कहा कि मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हूं। साथ ही जिस अकाउंट से विवादित ट्वीट किए गए हैं, वह भी मेरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसी ने मेरी गलत छवि बिगाड़ने के लिए किया होगा।  

विज्ञापन

कई विवादित पोस्ट की गई थी

प्रो पंडित के कथित ट्विटर अकाउंट से लगातार कई विवादित पोस्ट की गईं थीं। इन पोस्ट में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को संगठित भारत के लिए जायज ठहराना, जेएनयू के प्राध्यापकों की नक्सलियों के समूह से तुलना करना, जेएनयू के छात्रों को अराजकतावादी बताना, किसान आंदोलन को देशद्रोहियों की साजिश बताना, किसान नेताओं को परजीवी और बिचौलिया बताना, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सेंट स्टीफंस जैसे संस्थानों को सांप्रदायिक बताकर उनकी फंडिंग रोकने की मांग तक की गई थी।

चीन से लेकर कांग्रेस नेतृत्व और आप संयोजक भी रहे निशाने पर 

इतना नही नहीं, प्राेफेसर पंडित के नाम पर बने अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना और उन्हें वोट नहीं देने की मांग भी की गई थी। इसके अलावा चीन की नीतियों के विरोध में लगातार ट्वीट्स किए गए थे।   

विज्ञापन

डिलीट हुआ ट्विटर अकाउंट

विवाद के बीच, जेएनयू की नई कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित के नाम पर बनाया गया अकाउंट मंगलवार देर शाम तक डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, बतौर कुलपति उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद इस अकाउंट के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ते हुए 500 से 5000 हो गए थे। उनके नाम पर बना ट्विटर हैंडल @SantishreeD को ट्विटर द्वारा वेरीफाइड भी नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed