JNU PG Admission: कल है फीस जमा करने का आखिरी मौका, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन से पहले जरूर जानें ये बातें
JNU PG Admission 2025: जेएनयू पीजी एडमिशन के लिए तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, वे कल तक फीस जमा कर सकते हैं। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Cut-off List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने पीजी एडमिशन 2025 के लिए तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को इस लिस्ट में सीट अलॉट हुई है, उनके लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर फीस भुगतान कर लें और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन से पहले जरूरी दस्तावेजों की तैयारी पूरी कर लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।
कट-ऑफ कैसे तय होती है और आगे क्या करना होगा?
जेएनयू पीजी एडमिशन 2025 की कट-ऑफ लिस्ट इस बात पर तय होती है कि कितने लोगों ने आवेदन किया है, परीक्षा कितनी कठिन थी और छात्रों ने कितने अंक हासिल किए हैं। यानी ये एक कम्बाइंड प्रोसेस होती है जिसमें कई बातें ध्यान में रखी जाती हैं।
जो भी उम्मीदवार जेएनयू की कट-ऑफ में तय अर्हक अंक हासिल करते हैं, वही काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी साथ लेकर जानी होगी, ताकि उनका सत्यापन किया जा सके।
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन से पहले जानें ये जरूरी बातें
सबसे पहले कट-ऑफ लिस्ट में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और चयनित कोर्स की पुष्टि करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तभी आप वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जरूरी डॉक्युमेंट्स की एक हार्ड कॉपी (फोटोस्टेट) और एक सॉफ्ट कॉपी (PDF/Scan) अपने पास रखें। कुछ दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी भी मांगी जा सकती है।
सभी डॉक्युमेंट्स साफ और वैध होने चाहिए
किसी भी दस्तावेज में गड़बड़ी, ओवरराइटिंग या अस्पष्टता होने पर वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी सर्टिफिकेट्स को पहले ही जांच लें। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई तारीख, समय और स्थान पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए समय से पहुंचें। लेट पहुंचने पर वेरिफिकेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती।
ये डॉक्युमेंट्स रखें तैयार
- जेएनयू प्रवेश परीक्षा स्कोर कार्ड (CUET-PG)
- कट-ऑफ मेरिट सूची में नाम होने का प्रमाण
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (जन्मतिथि के प्रमाण के लिए)
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- स्नातक (Graduation) की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
- डिग्री प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए, वैध और हालिया)
- PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र / डोमिसाइल सर्टिफिकेट (कुछ कोर्सेज में लागू)
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (हाल की खिंचवाई हुई)
- साक्षात्कार/प्रवेश पत्र (यदि मांगा गया हो)
- सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी और मूल प्रति
देखें महत्वपूर्ण तिथियां
जेएनयू ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए पीजी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली कट-ऑफ सूची 23 जुलाई, 2025 को जारी होगी, जबकि दूसरी सूची का प्रकाशन 1 अगस्त को होगा। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक नामांकन-पूर्व पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। इसके बाद 7 अगस्त को इन छात्रों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन होगा।
अंतिम सूची और प्रवेश की आखिरी तारीख
प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम सूची 19 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 21 अगस्त के बीच पंजीकरण और शुल्क भुगतान करना होगा। अंतिम सूची के तहत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 25 अगस्त को की जाएगी। प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है।
कमेंट
कमेंट X